September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

बल्दियाखान क्षेत्र खाई में गिरी बाइक सवार  बाल बाल बचे

0
1003059469
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । नैनीताल- हल्द्वानी रोड पर खाई में बाइक गिरना चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले में पुलिस कोई जानकारी नहीं होने की बात कह रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार रविवार की देर शाम बल्दियाखान में हल्द्वानी को जाती एक बाइक दो सवारों समेत खाई में गिर गई, हालांकि बाइक पर सवार लोगों को कोई चोट नहीं आने की बात कही जा रही है। लोगों ने बाइक सवारों को खाई से सकुशल बाहर भी निकाल लिया लेकिन बाइक खाई में ही पड़ी हुई है, जबकि पुलिस मामले की जानकारी नहीं होने की बात कह रही है।
मामले में तल्लीताल थाने के एसओ मनोज नयाल ने बताया कि उनके पास बाइक गिरने की कोई सूचना या शिकायत नहीं आई है। मौके पर जाने तक बाइक सवार जा चुके थे। बाइक के नंबर के आधार पर बाइक स्वामी की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *