September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

समाजसेवी शीलू ने बेतालघाट में जनसभा कर दिखाई अपनी शक्ति

0
1003055885
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

ग्रामीणों का उमडा जन सैलाब ग्राउंड रहा लबालब

नेताओं के हौसले पस्त

बेतालघाट नैनीताल। बेतालघाट विधानसभा सम्मेलन में शीलू कुमार की जनसभा ने नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। 7 से 8 हजार लोगों की भारी भीड़ बेतालघाट बाजार से मिनी स्टेडियम तक उमड़ पड़ी, जिसने उत्तराखंड की राजनीति में हलचल मचा दी। देहरादून तक इसकी चर्चा पहुंच गई है।
शीलू कुमार ने युवा जोश, शिक्षा, ग्रामीण सड़कें, स्वास्थ्य और स्थानीय जन मुद्दों पर अपने विचार रखे। उन्होंने अपना विजन जनता के सामने रखा, जिससे लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सभा में हजारों की भीड़ ने उनका स्वागत किया। शीलू कुमार ने बीच सभा एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि बेतालघाट बाजार में उनके द्वारा शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही, बेतालघाट को एक ऐम्बुलेंस की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।
कार्यक्रम में लोक गायक ललित मोहन जोशी, स्वाति भट्ट और पहाड़ी लच्छू ने अपनी शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। इसके अलावा, उन्होंने पूरे विधानसभा में जल्द एक यात्रा निकालने का वादा किया। इसमें घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात होगी और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता देकर निजी प्रयासों से समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। ये घोषणाएं स्थानीय मुद्दों पर शीलू कुमार की सक्रियता को दर्शाती हैं। युवाओं और ग्रामीणों में उनका जोश प्रदेश स्तर पर भाजपा सरकार को चुनौती दे सकता है। यह सभा नैनीताल क्षेत्र की राजनीति में नया मोड़ ला सकती है। जनसभा में व्यापार मंडल अध्यक्ष भवाली नरेश पान्डे, संस्थापक युवा एकता मंच पवन रावत , प्रदीप आर्या, कबीर साह, तरुण कुमार, अरमान, दीपक कुमार, संदीप, सूरज, हिमांशु आर्या छात्र नेता अभिषेक कुमार, दिनेश चंद्र , रक्षित आर्या, योगेश चंद्र, तिलक कुमार, पीयूष कुमार, मंयक बिष्ट , रोहित आर्या, यश राज, पंकज, राहुल जोशी, अक्षत आर्या, तनुजा कनवाल , फ़रदीन, मयंक जोशी सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *