September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

पूर्व दर्जा राज्यमंत्री पी सी गोरखा ग्रामीणों से संवाद कर

0
1003048276
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

आँखों देखी व कानों सुनी बातों का मौके पर जाकर लिया जायज़ा

नैनीताल। विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ ग्राम काडा पहुंचे पूर्व दर्जा राज्यमंत्री पी सी गोरखा ग्रामीणों से संवाद कर आँखों देखी व कानों सुनी बातों का मौके पर जाकर लिया जायज़ा ।सड़क पर गढ्ढे गढ्ढों पर सड़क उबड खाबड़ हिलोरे खाती जान जोखिम में डालकर यात्रा करने पर मजबूर हैं। ग्रामीण पी सी गोरखा ने इस दौरान कहाँ कि विकास तो निरंतर प्रकिया होती है किन्तु विधायक व सांसद जी को क्षेत्र की समस्याओं को देखने के लिए ग्रामीणों के बीच जाकर भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान से देखना व समझना बहुत ही जरूरी होता है ।परंतु बर्तमान समय में वास्तव में सब कुछ रामभरोसे ही चल रहा है ।जब यह क्षेत्र मुक्तेश्वर विधानसभा में था तब डौन परेवा से डोमास तक सड़क का निर्माण हुआ था ।उससे आगे पूर्व विधायक श्री संजीव आर्य जी ने चार किमी सड़क का निर्माण फफडिया तक करवाया गया था ।जो अब भी कच्चा मार्ग ही पिछले पाँच वर्षों में विकास अवरुद्ध हो गया है ।ग्रामीण अपने आप को ढगा सा महसूस कर रहे है ।काडा से खौला व्लाक मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़क पर भी कोई कार्यवाही नही हो पा रही है ।
पूर्व दर्जा धारी गोरखा जी ने कहा कही बार माननीय मुख्यमंत्री जी ने राजमार्ग 71 भंडारपानी से अमगढी बोहरा कोट गोरिया देव डौन परेवा ओखलाढूंगा तल्ली सेटी ,कांडा फफड़िया से डोन परेवा तक मोटर मार्ग पर हॉटमिक्स की माँग बहुत ही जरूरी है ।मार्ग निर्माण से यह क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से भी बहुत अच्छा मार्ग है विश्वप्रसिद्ध कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी बेहतर साबित होगा। परंतु बिना मांगे कुछ नहीं मिलता और हमें अपने अधिकारों के लिए लड़ना पड़ेगा जिसके संबंध में आगामी 17 फरवरी दिन मंगलवार को एक दिवस डोनपरेवा शिव मंदिर के पास धरना-प्रदर्शन किया जायेगा

जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान घनानंन्द, राजेन्द्र सिंह विष्ट,प्रधान गोरिया देव मोहन सुयाल,काडा फफडिया भुवन चंद्र,इंदर सिंह बोहरा जी ,शेरसिह चौधरी ,पानसिह चौधरी,चौधरी गोपाल सिंह,गुसाईसिह धैडा जसवंत सिंह,कैलाश आर्या जी, संजय कुमार ,पूर्व प्रधान टीकाराम कुंदन राम जी, हेम चंद्र जी, महेंद्र प्रसाद जी, दीवान जी,टीका राम जी पूर्व प्रधान, पान सिंह चौधरी जी, बलम सिंह नेगी जी,राम सिंह नेगी जी, बचे सिंह नेगी जी, राम सिंह चौरसिया जी, गजेंद्र सिंह चौरसिया जी, गोपाल सिंह रावत मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *