September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

पांच दिनी अंतर राज्य युवा आदान प्रदान कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन

0
1003031999
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । मेरा युवा भारत नैनीताल द्वारा युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में हर्मिटेज (यूजीसी-एमएमटीटीसी कुमाऊँ विश्वविद्यालय) नैनीताल में आयोजित पांच दिनी अंतर राज्य युवा आदान प्रदान कार्यक्रम शुक्रवार को समापन हो गया।
कार्यक्रम के अंतिम दिन की शुरुआत प्रात: योग सत्र से हुई जिसमें सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके उपरांत प्रतिभागियों ने मां नैना देवी मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद नगर पालिका परिषद नैनीताल द्वारा प्रायोजित नैनीताल झील में नौकायन का सभी प्रतिभागियों ने आनंद लिया।इसके पश्चात समापन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुखय अतिथि सरिता आर्या (विधायक) तथा विशिष्ट अतिथि गोपाल सिंह रावत (सांसद प्रतिनिधि) व मुन्नी टोलिया (प्रबंधक युवा छात्रावास नैनीताल, किशोर जोशी (वरिष्ठ पत्रकार दैनिक जागरण) तथा सुमन (हिंदुस्तान टाइमस) उपस्थित रहे।
समारोह की शुरुआत विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता में मुजफ रपुर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ऐपण प्रतियोगिता में समस्तीपुर के आयुष ने प्रथम, वैशाली की प्रतीक्षा ने द्वितीय तथा पटना के सूरज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान समस्तीपुर टीम को सर्वश्रेष्ठ अनुशासन टीम के पुरस्कार से सममानित किया गया।
अपने संबोधन में विधायक सरिता आर्या ने जिले में मेरा युवा भारत (पूर्व में नेहरू युवा केंद्र) द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने युवाओं को अंतर राज्य युवा आदान प्रदान कार्यक्रमों के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक समझ और नेतृत्व क्षमता को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने इन कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करने हेतु माननीय नरेंद्र मोदी एवं मनसुख मांडविया  का आभार व्यक्त किया तथा बिहार से आए युवाओं के उत्साह की भूरि-भूरि प्रशंसा की,वहीं सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत ने विभिन्न जिलों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए युवाओं के अनुशासन एवं सहभागिता को प्रेरणादायक बताया। इस दौरान युवा भाजपा नेता हरीश सिंह राणा समेत कई लोग मौजूद थे। अंत में डॉल्वी तेवतिया (उप निदेशक मेरा युवा भारत नैनीताल) ने सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए। समारोह का संचालन  पुष्कर दानू एवं अजय कोहली ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *