नगर पालिका सभागार में बोर्ड बैठक मे
समिति अध्यक्ष हुए मनोनीत
कर विभाग अध्यक्ष के लिए हुआ मतदान निर्वाचित हुई लता दफोटी



नैनीताल। सरोवर नगरी की नगर पालिका सभागार में बोर्ड बैठक अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें
बजट पर चर्चा हुई। और इस दौरान समितियां के चुनाव हुए जिसमें स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष रमेश प्रसाद, हाट फड समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र बाबू लाल, फ्लैट समिति के अध्यक्ष अंकित चंद्रा, शिक्षा समिति की अध्यक्ष सपना बिष्ट, निर्माण समिति अध्यक्ष शीतल कटियार, लाइब्रेरी समिति अध्यक्ष ग़जाला कमाल, स्वच्छता समिति अध्यक्ष राकेश पवार, सर्वसम्मति से बनाए गए इस दौरान कर समिति अध्यक्ष के लिए दो उम्मीदवारों लता दफोटी और भगवत रावत ने आवेदन किया जिसमें पर्ची मतदान हुआ और लता दफोटी को 7 और भागवत को पांच मत मिले कर समिति के अध्यक्ष लता दफोटी निर्वाचित हुई। इस तरह समितियां के अध्यक्षों का चुना गया। सभी समितियां के अध्यक्षों ने अस्वस्त करते हुए कहा जो दायित्व दिया गया है उसकी इमानदारी से निर्वाह करेंगे। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी, सिद्धार्थ शर्मा दीपेंद्र बमोली अमित कुमार शिवराज नेगी विपिन पुरोहित हरीश मलकानी सादाब अकरम सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।




















