March 22, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888
1002983361
012 013
111 222 333

समीपवर्ती विधानसभा क्षेत्र पंगोट घुघु ,सौड ,बासी ,बाघनी ,सानडा

का पूर्व दर्जा राज्यमंत्री पीसी गोरखा ने किया

नैनीताल। सरोवर नगरी के समीपवर्ती विधानसभा क्षेत्र के ,पंगोट, घुघु ,सौड ,बासी ,बाघनी ,सानडा ,रानीकोटा ,वबागजाला का पूर्व दर्जा राज्य मंत्री पी सी गोरखा ने नैनीताल विकास को लेकर जन संवाद तथा आँखों देखी कानों सूनी सुनाई बातों की पड़ताल को लेकर एक दिवसीय क्षेत्र भ्रमण किया गया ।भ्रमण में उन्होंने क्षेत्र के लोगों से सम्पर्क कर विकास कार्यों का अवलोकन भी किया गया ।राज्य सरकार के विकास कार्यों को लेकर उन्होंने कहा कि वे पर्वतीय क्षेत्र में सड़क, शिक्षा ,स्वास्थ्य ,पेयजल की समस्या सर्वोपरि दिखाई दी है ।जनता से बातचीत के दौरान बहुत ही आश्चर्य की बात सामने आई कि सरकार में पहुंचे निर्वाचित जनप्रतिनिधि वोट मांगने के बाद वहाँ जनता का धन्यवाद तक करने नही गये ।पाँच साल पहले तत्कालीन विधायक संजीव आर्य जी ने जो काम शुरू किए थे ।वह एक इंच भी आगे नही बढ़ पाए हैं ।देवीपुरा सौड मोटरमार्ग तो बाँधनी से आगे छडा गधेरे में दो साल से मलवे से पटा हुआ है ,जान जोखिम में डालकर लोग मजबूरन सड़क पार कर रहे है ।पंगोट देचौरी मोटर मार्ग भी लटका हुआ है ।बासी अडिया कोटाबाग मोटर मार्ग भी कच्चा है सड़कें डामरीकरण की कहानी बया कर रही है ।गढ्ढे भरना तो दूर सड़क की झाड़ियाँ तक नहीं काटी गयी है ।जिससे दो पहिया वाहनों के लिए बाघ का खतरा बना हुआ है ।अमौठा रियाड तीन किलोमीटर मार्ग का मिलान भी अधर में लटका हुआ है ।कुल मिलाकर जनता में भारी आक्रोश दिखाई दिया ।वहाँ के लोग आज भी पूर्व विधायक के कार्यों को एक के बाद एक गिनवा रहे थे ।
श्री गोरखा ने कहा कि राज्य सरकार को पर्वतीय क्षेत्रों को रामभरोसे नही छोड़ना चाहिये ।कास्तकारो ने कहा कि वर्षा पर आधारित फसलों को मोटर मार्ग के आभाव में मुख्य बाज़ार तक ले जाने में काफी ढुलाई देनी पड़ती है ।जिस कारण ग्रामीण क्षेत्र से पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं ।रोज़गार के आभाव में गांव के गांव खाली हो रहे है ।जबकि सरकार को टूरिज़्म के तौर पर इस क्षेत्र को विकसित करने की शख्त ज़रूरत है ।
क्षेत्र भ्रमण के दौरान खुशाल हाल्सी जसवंत सिह मोहित विष्ट कैलाश आर्य दीपचंद पूरन चंद्र कृपाल विष्ट जीवन राम विपिन भट्ट महेश कांडपाल मथुरादत्त कुन्दन नेगी शंम्भू बधानी हरीश बधानी संजय रावत निर्मल अग्रवाल डुगर सिह रावत गिरीश भट्ट हरीदत्त सनवाल नवीन आर्य आदि उपस्थित थे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *