September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

वॉकवे मॉल में पार्वती प्रेमा जगती के विद्यार्थियों को दिखाई गई गोदान फिल्म

0
1002978537
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

हल्द्वानी नैनीताल। वॉकवे मॉल स्थित सिनेमा हॉल में पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार के विद्यार्थियों को लगातार दुसरे दिन प्रेरणादायी फिल्म ‘गोदान’ दिखाई गई। इस फिल्म के माध्यम से विद्यार्थियों को हिंदू सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति एवं गो-संस्कृति के महत्व से परिचित कराया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक श्याम अग्रवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं एवं नैतिक मूल्यों से जुड़ने का संदेश दिया गया।
फिल्म के उपरांत विद्यालय की प्रबंध समिति के व्यवस्थापक श्याम अग्रवाल ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने बताया कि गाय भारतीय जीवनशैली, परंपरा और सांस्कृतिक चेतना का अभिन्न अंग है। विद्यार्थियों को अपने संस्कारों को समझने और उन्हें व्यवहार में उतारने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि गाय से प्राप्त दूध, दही और घी स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभकारी होते हैं तथा बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक हैं। साथ ही गोबर एवं गोमूत्र जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण में उपयोगी हैं, जिससे प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में सहायता मिलती है। उन्होंने गो-संरक्षण को सामाजिक दायित्व बताते हुए इसके प्रति जागरूकता पर बल दिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने फिल्म से प्रेरणा लेते हुए भारतीय संस्कृति, सनातन मूल्यों एवं गो-संरक्षण के महत्व को समझने का संकल्प लिया। इस अवसर पर शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने फिल्म ‘गोदान’ को प्रेरणादायी बताते हुए उसकी सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *