शिक्षक संघ कूटा ने विधायक राम सिंह कैड़ा की माताजी रेवती देवी निधन पर किया शोक व्यक्त

नैनीताल। सरोवर नगरी में कुमाऊं विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ कूटा ने विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा की माताजी रेवती देवी 75 वर्ष के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है। इस मौके पर कूटा की तरफ से प्रो ललित तिवारी ,डॉ नीलू ,डॉ दीपक कुमार ,डॉ युगल जोशी ,डॉ संतोष कुमार ,डॉ कुबेर गिनती ,डॉ शिवांगी ,डॉ दीपिका गोस्वामी ,डॉ अनिल बिष्ट ,डॉ अशोक कुमार सहित एलुमनी सेल से डॉ बी एस कालाकोटी ,डॉ एस एस सामंत , डॉ जी सी जोशी ,डॉ रितेश साह ,ज्योति कांडपाल , डॉ मीना पांडे ने गहरा दुख व्यक्त किया है।




















