September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

इंस्पायर अवार्ड कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय

0
1002970011
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

जनपद स्तरीय प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

नैनीताल । भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय नव प्रवर्तन संस्थान के तत्वावधान में तथा राज्य स्तर पर एससीईआरटी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों में वैज्ञानिक संचेतना के विकास हेतु संचालित फ्लैगशिप परियोजना के रूप में इंस्पायर अवार्ड कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है।
इंस्पायर अवार्ड कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय जनपद स्तरीय प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता का आयोजन जनपदीय नोडल अधिकारी एवं मुखय शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल के निर्देशानुसार पीएमश्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज हल्दूचौड़ में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के पहले दिन नैनीताल जिले के धारी, रामगढ़, ओखलकांडा, बेतालघाट एवं भीमताल के ४७ बाल वैज्ञानिकों ने अपने नवाचार प्रस्तुत किये।
इंस्पायर प्रदर्शनी में नेशनल इनोवेशन फ ाउंडेशन के नोएडा केंद्र से पर्यवेक्षक के रूप में आए सुनील कुमार के नेतृत्व में निर्णायक के रूप में सुरेश चंद्र ओझा एवं डॉ सचिन पाठक द्वारा योगदान दिया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक प्रधानाचार्य गणपत सिंह सेंगर क़े नेतृत्व में भुवन चंद्र मठपाल, डॉ दिनेश जोशी, सीमा जोशी तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालक आवासीय छात्रावास के स्टाफ सदस्य कैलाश चंद्र सिंह, मोती सिंह तथा मोनिका नेगी सहित स्काउट गाइड एवं रेड क्रॉस के स्वयंसेवकों द्वारा योगदान दिया जा रहा है।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए इंस्पायर अवार्ड के जिला समन्वयक डॉ. हिमांशु पांडे ने बताया कि प्रदर्शनी में प्रतिभाग लेने वाले प्रत्येक बाल वैज्ञानिक को अपने प्रोजेकट निर्माण हेतु १० हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। इस वर्ष रिकॉर्ड रूप से नैनीताल जनपद के १७४ बच्चों को चयनित किया गया है एवं प्रत्येक को १० हजार रूपये दिए जायेंगे। जनपद स्तर से चयनित बच्चे राज्य स्तर पर अपने प्रोजेकट प्रस्तुत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *