ग्लेन कैंसर सेंटर बरेली ने लगाया निशुल्क कैंसर जांच शिविर
जांच के साथ-साथ निशुल्क दवाइयां भी की वितरित

बरेली नैनीताल। ठिरिया निजावत खा में ग्लेन कैंसर सेंटर एवं मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने एक मुफ्त कैंसर जांच और दवाई वितरण शिविर आयोजित किया गया। बता दें डॉ. रितु भूटानी के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में गरीब और जरूरतमंद मरीजो का इलाज कर मुफ्त जांच और निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गई।
शिविर में डॉक्टरों ने लोगों को कैंसर के लक्षणों और इलाज के बारे में जागरूक किया।
डॉ. रितु भूटानी और डॉ. नितिन ने बताया कि कैंसर का इलाज संभव है, लेकिन सही समय पर सही जानकारी होना जरूरी है। इस स्वास्थ्य
शिविर में उपस्थित लोगों ने ग्लेन कैंसर सेंटर की टीम को धन्यवाद दिया। जिस पर डॉक्टर रितु भूटानी ने इस तरह के शिविर आगे भी लगाने के लिए लोगों को आस्वस्त किया।




















