September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

वरिष्ठ भाजपा नेता हेम आर्य और गरमपानी मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट ने संयुक्त नैनीताल विधानसभा के

0
1002947752
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

रातीघाट,घुना,कफलटा,बारगल,गरजोली, सिलटोना, गजार व धरमाड़ी आदि क्षेत्रों का किया भ्रमण

नैनीताल गरम पानी । भाजपा के वरिष्ठ नेता हेम आर्य और गरमपानी मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट ने संयुक्त रूप से बुधवार को गरमपानी मंडल के रातीघाट,घुना,कफलटा,बारगल,गरजोली, सिलटोना, गजार व धरमाड़ी आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान हेम ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी, कुछ समस्याओं का उन्होंने तत्काल अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का मौके पर निस्तारण कराया। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में पानी की आए दिन समस्या होती है। ग्रामीणों ने बताया कि उनके क्षेत्र में जंगली जानवरों का आतंक बढ़ता जा रहा है जिनसे उनकी फसलों को नुकसान हो रहा है वही उन्होनें ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ताकर उनकी समस्याओं से निदान दिलाएंगे। वही हेम आर्य को जनता का पूर्ण समर्थन नैनीताल विधानसभा से मिल रहा है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, बीटीसी मेंबर विजय कुमार, ग्राम प्रधान राजू कुमार, गोधन सिंह,उमेश बरगली, मनोज जोशी रवि बिष्ट, यशपाल आर्य, पूर्व ग्राम प्रधान सुरेश आर्य, पुष्कर बरगली, किशन बरगली, हरिनंदन बरगली, चंदन सिंह बरगली भोला सिंह, दीपक सिंह बरगली, नंदन सिंह रावत गोदान सिंह बरगली, दीपक सिंह बरगली, नवीन सिंह गोपाल सिंह, चंदन सिंह बरगली, पूर्व ग्राम प्रधान लछम सिंह मेहरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपू भंडारी, रवि बिष्ट व हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *