September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

स्कूलों में शीतकालीन अवकाश समाप्त खुले

0
1002928594
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

वन्य जीव संघर्ष को लेकर वन महकमा अलर्ट

वन विभाग ने गश्त के साथ किया छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

नैनीताल। शीतकालीन अवकाश के बाद नैनीताल जिले के धारी ब्लॉक एवं इसके आसपास के इलाकों में बीते दिनों हुए मानव वन्य जीव संघर्ष तथा शीतकालीन अवकाश के बाद विद्यालय खुले जिसमें रूटीन की तरह आसपास के सभी विद्यालयों में छात्र छात्रा उपस्थित रहें हालांकि विद्यालय खुलने के बाद कई बच्चे अनुपस्थित भी रहें, वही वन विभाग ने अपने स्तर से भी तैयारी की।
उत्तरी गौला वन क्षेत्र रेंजर विजय भट्ट ने बताया कि संवेदनशील विद्यालयों में टीम के द्वारा गश्त करवाई जा रही है वही उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जाड़ापानी में बच्चों को मानव वन्य जीव संघर्ष न्यूनीकरण के लिए आवश्यक जानकारी देकर जागरूक किया गया है जिसमें विद्यालय आते और जाते वक्त समूह बनाकर जाने के साथ अभिभावकों की मदद लेने की अपील की गई। इसके अलावा उन्होंने बच्चों को बताया कि रात को घरों से बाहर बिल्कुल नहीं निकालना है और घर के बाहर आँगन में रौशनी बनाएं रखें। वही ग्रामीणों से आह्वान किया कि अपने मवेशीयों को सुरक्षित स्थान पर बांधकर रखें जंगल में चराने को ना छोड़े वही महिलाओं को चारा पत्ती के लिए समूह बनाकर ही जाने को कहें अकेले में बिल्कुल ना जाएं। वही धानाचूली और पहाड़पानी वनों को आग से रोकने को लेकर गोष्टी भी की गई। भट्ट ने बताया कि बीते दिनों बर्फबारी बारिश के बाद तेंदुवो की गतिविधि देखने को नहीं मिल रही है। उन्होंने आसपास के ग्रामीणों को दहशत नहीं बल्कि सावधानी बरतने की अपील की है। वही सेलालेख विद्यालय के आसपास सफाई अभियान चलाया गया और ट्रैम कैमरे भी लगाएं गए। इस दौरान ग्राम प्रधान दिनेश चन्द्र मेलकानी, वन दरोगा पूरन मेलकानी, हरेंद्र कुमार, मनोज कैड़ा तथा मोहन सिंह आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *