September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

आर्या सिस्टर्स के विंटर कैंप मे बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

0
1002923186
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । आर्या सिस्टर्स द्वारा  दिसंबर से आयोजित किया गया शीतकालीन (विंटर) कैंप का समापन समारोह रविवार को हर्षोल्लास संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुखय अतिथि के रूप में डॉ. यशोदा कार्की, भूमिका पन्त एवं यशराज उपस्थित रहे।
इससे पूर्व समारोह का शुभारंभ बच्चों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से किया गया जिसके माध्यम से अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया। इसके पश्चात बच्चों ने एक से बढक़र एक सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों की भरपूर सराहना प्राप्त की।कार्यक्रम के दौरान कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सममानित किया गया। अतिथियों ने अपने संबोधन में बच्चों के आत्मविश्वास, अनुशासन एवं रचनात्मकता की प्रशंसा करते हुए ऐसे आयोजनों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया।कार्यक्रम का समापन प्रेरणादायी संदेश एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ सफलतापूर्वक किया गया।इस अवसर पर पूजा आर्या, मोनिका आर्या, दिया आर्या एवं उल्का परिदा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
आर्या सिस्टर्स की ओर से बताया गया कि इस सफल आयोजन में उनके माता हरकी देवी एवं पिता अवतारी राम का पूर्ण सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ जिसके लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *