September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl
1002916814
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

केंद्रीय बजट 2026 पर राज्य अतिथि गृह में हुई

भाजपा जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की रही साझा सहभागिता

नैनीताल। सरोवर नगरी के राज्य अतिथि गृह सभागार में
रविवार, 1 फरवरी 2026 को संसद में वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत किए गए केंद्रीय बजट को नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में सामूहिक रूप से टीवी स्क्रीन पर सुना गया। बता दे बजट कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे से आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, व्यापारी प्रतिनिधियों एवं प्रतिष्ठित नागरिकों ने सहभागिता की।
यह कार्यक्रम जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट जी के दिशा-निर्देश पर तथा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नैनीताल की लोकप्रिय विधायक सरिता आर्या जी की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे आयोजन को विशेष महत्व प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय बजट को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा बजट में देश के विकास, गरीब-कल्याण, किसान, महिला, युवा एवं बुनियादी ढांचे से जुड़े प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित जनों ने बजट को विकसित भारत की दिशा में एक मजबूत और दूरदर्शी कदम बताते हुए इसकी सराहना की। बजट कार्यक्रम का आयोजन पूर्णतः अनुशासित, सफल एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुआ। इस मौके पर कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा एवं दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्या, संयोजक मोहित लाल साह, सह-संयोजक भूपेंद्र बिष्ट, प्रभारी प्रकाश आर्य, संजय वर्मा, भारत सिंह मेहरा, महिला मोर्चा अध्यक्ष अमित साह, किसान मोर्चा अध्यक्ष मयंक पंत, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री रितुल कुमार, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष संजोक सिंह,मंडल मंत्री विकास जोशी, सभासद एवं सह-संयोजक मनोज साह जगाती, मंडल उपाध्यक्ष विक्रम राठौर, नवीन कुमार, मीनू बुधलाकोटी, अतुल कुमार, कृष्ण कुमार शर्मा, दीपिका बिनवाल, मारुति नंदन साह, आनंद सिंह बिष्ट, जीवंती भट्ट, ज्योति ढोंडियाल, श्रीमती मीना बिष्ट, रमा भट्ट, अरविंद पडियार, संतोष कुमार, वर्षा आर्या,कंचन साह,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भवाली संजय वर्मा ,हरीश सिंह राणा सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य जन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *