September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार की प्रवेश परीक्षा 1 फरवरी से: डा.सूर्य प्रकाश

0
1002903390
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। सरोवर नगरी के दुर्गापुर स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में रविवार यानी 1 फरवरी को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश के मुताबिक प्रवेश परीक्षा में देश भर के 18 विभिन्न राज्यों तथा 3 अन्य देशों से सैकड़ों विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे जो विद्यालय की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान को दर्शाता है।प्रधानाचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में बड़ी संखया में परीक्षार्थियों के आगमन को देखते हुए उनकी सुविधा हेतु हल्द्वानी व काठगोदाम रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड के संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर विद्यालय तक विद्यार्थियों को लाने के लिए बसों एवं अन्य वाहनों की समुचित व्यवस्था की गई है साथ ही परीक्षा के दिन पुलिस प्रशासन का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त रहेगा जिससे यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था सुचारु रूप से बनी रहेगी।
उन्होंने सभी अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से आग्रह किया कि परीक्षा प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने हेतु सभी परीक्षार्थी १ फरवरी (रविवार) की प्रात: ९ बजे तक अनिवार्य रूप से परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हों। कहा कि समय से पूर्व पहुँचने से प्रवेश, पहचान सत्यापन एवं अन्य औपचारिकताओं को सरलता से पूर्ण किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *