September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

मित्र पुलिस ने सडक़ सुरक्षा माह के तहत

0
1002902981
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए पालन करने के दिए निर्देश

नैनीताल। सरोवर नगरी में सडक़ परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार यातायात दुर्घटनाओं में प्रभावी रोकथाम लगाने के लिए प्रदेश में मित्र पुलिस द्वारा सडक़ सुरक्षा माह का आयोजन किया गया है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी की ओर से सभी थाना/यातायात प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में यातायात जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। अभियान के तहत एसपी डॉ. जगदीश चन्द्र के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं जिसके तहत नैनीताल के सूखाताल क्षेत्र में टीएसआई हरीश सिंह फत्र्याल ने टैसी ड्राइवरों तथा जेमू बस चालकों व स्थानीय लोगों को एकत्र कर यातायात नियमों की जानकारी दी साथ ही ओवर लोडिंग, तेज रफतार तथा शराब पीकर वाहन न चलने की अपील की। उन्होंने नियमों के उलंघन करने पर की जाने वाली कार्रवाई की भी जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *