September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl
1002903094
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नगर पालिका पर अव्यवस्थाएं फैलाने का लगाया आरोप

आयुक्त दीपक रावत और जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल से

मामले का संज्ञान लेते हुए पालिका के अधिकारियों से

इन सभी मामलों पर जवाब मांगने और कार्रवाई करने की मांग की है

नैनीताल। सरोवर नगरी में भाजपा के नगर महामंत्री हरीश सिंह राणा ने नगर पालिका पर नगर में अव्यवस्थाएं फैलाने का आरोप लगाते हुए प्रेस वार्ता में कहा एक शहर के अच्छे नागरिक के नाते जनता की आवाज बनकर अपनी जिम्मेदारी समझते हुए नगर पालिका द्वारा जो अभी अवव्यवस्थाएं के नाते कुछ पालिका से सवाल जानना चाहते हैं उन्होंने कहा मेट्रोपोल क्षेत्र में पार्किंग निर्माण के लिए मुख्यमंत्री खुद भूमि पूजन कर गए थे, वहां पालिका की ओर से कूड़े का ढेर लगवाकर डंपिंग जोन बना दिया है, वहीं मेट्रोपोल में ही अवैध निर्माण कर विशेष व्यक्ति को लीज पर दिया गया, जिसकी शिकायत डीएम से की गई है, वहीं राणा ने पालिका प्रशासन की ओर से शहर की सफाई और प्रकाश व्यवस्था नहीं करने का आरोप भी लगाया है। राणा के मुताबिक पालिका की ओर से शहर में लगाए गए वाटर फि ल्टरों को बिना लाइट के ही संचालित कर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने पालिका की ओर से शहर व आसपास के लोगों पर पार्किंग व टोल का भार डालने का भी आरोप लगाया है साथ ही पालिका पर अवैध कब्जों को बढ़ावा देने के भी आरोप लगाए हैं। उन्होंने खेल मैदान को लेकर पालिका पर असमंजस की स्थिति बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने आयुक्त दीपक रावत और जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल से मामले का संज्ञान लेते हुए पालिका के अधिकारियों से इन सभी मामलों पर जवाब मांगने और कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *