September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोला में

0
1002883774
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ के तहत बहुउद्देशीय शिविर का हुआ आयोजन

कोटाबाग हल्द्वानी। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकासखंड कोटाबाग की न्याय पंचायत डोला के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोला में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता विधायक नैनीताल सरिता आर्या द्वारा किया गया।*
शिविर के दौरान जन समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान दिया गया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया।
शिविर में ग्राम्य विकास/पंचायती, पेयजल/जल जीवन मिशन, लोक निर्माण विभाग समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग, राजस्व विभाग, लघु सिचंाई, उडेरा, खाद्य आपूर्ति, उद्यान विभाग द्वारा कृषकों को लाभ पहुॅचाया गया।
शिविर के दौरान जन समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान दिया गया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया।
शिविर में समस्त विभागीय अधिकारियों द्वारा उपस्थित होकर विभागीय योजनाओं की जानकारी जनता को दी गई। शिविर में शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
बहुउद्देशीय शिविर में लगभग नागरिकों द्वारा 179 सीधा लाभ उठाया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख क्षेत्र पंचायत मनीषा जंतवाल, ग्राम प्रधान डोला गोपाल सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य खस्टी देवी ग्राम प्रधान बांसी प्रकाश बिष्ट ग्राम प्रधान रियाड महेश कांडपाल ग्राम प्रधान बाघनी हरीश बधानी ग्राम प्रधान जलना दीपा देवी क्षेत्र पंचायत सदस्य बाघनी सुनील बधानी ग्राम प्रधान तलिया चंद्र प्रकाश सनवाल एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी विश्वनाथ गौतम, खण्ड विकास अधिकारी स्वेता सैनी साथ ही अन्य जनप्रतिनिधि एवं समस्त जनता उपस्थित रही।
शिविर के माध्यम से सरकार की मंशा के अनुरूप प्रशासन को सीधे जनता से जोड़ते हुए जन समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया गया, जिसे ग्रामीणों द्वारा सराहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *