September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल ने

0
1002874936
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

जिला खेल विभाग की निर्देशक के खिलाफ कोतवाली में दी तहरीर मामला गरमाया

नैनीताल। सरोवर नगरी में मंगलवार को डीएसए ग्राउंड में आयोजित होने वाली पृथ्वीराज बिष्ट मेमोरियल प्रतियोगिता का प्रारंभ मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल द्वारा किया जाना था। इस दौरान जिला खेल निर्देशक निर्मला पंत भी इस दौरान उनके पहले आओ पहले पाओ क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करने पहुंची थी। इस दौरान पालिका अध्यक्ष और उनके बीच प्रतियोगिता को लेकर बहस हुई और मामला कोतवाली पहुंचा उसके पश्चात पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल ने कोतवाली में जिला खेल अधिकारी और उनके सहयोगियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने अवगत कराया।
फ्लैट्स डीएसए खेल मैदान में खेल गतिविधियों को संचालित करने में अवरोध उत्पन्न जिला खेल अधिकारी द्वारा किया गया। फ्लैट्स मल्लीताल स्थित खेल मैदान जोकि पूर्व में डी०एस०ए० संस्था द्वारा संचालित था। जो कि सन् 1923 से नगर पालिका परिषद, नैनीताल को विधिवक आवंटित एवं पालिक द्वारा विधिवत् रुप से आतिथि तक संचालित किया जा रहा है। विगत पूर्व वर्षों की भांति खेल मैदान ऐतिहासिक व पृथ्वीराज सिंह बिष्ट जिला मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन आज मंगलवार 27 जनवरी प्रातः 10:30 बजे प्रस्तावित था। खेल विभाग की निदेशक निर्मला पंत एवं अपने सहयोगियों के साथ उपरोक्त खेल मैदान में आ धमके एवं पृथ्वीराज सिंह बिष्ट जिला मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन हेतु हो रही तैयारियों में व्यवधान उत्पन्न कर धमकी देने लगी। प्रार्थिनी के द्वारा पालिका के समस्त सभासदों, खिलाड़ियों एवं शहर के संभ्रान्त नागरिकों की उपस्थिति में निदेशक निर्मला पंत को समझाने एवं निमय से अवगत कराया गया कि पूर्व में नव गठित पालिका बोर्ड के शपथ से पूर्व एक अनुबन्ध पत्र जो कि विधिवत् रजिस्टर नहीं तथा सुसंगत धाराओं के विपरित है। के संबंध में अवगत कराया गया है कि उपरोक्त तथाकथित अनुबंध स्थापित होने से पूर्व ही मा० उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड में एक वाद विचाराधीन है। इसके बावजूद इसके उक्त महिला द्वारा मा० उच्च न्यायालय सहित नगरपालिका परिषद, नैनीताल संस्था को देख लेने की धमकी देने लगी जबकि उक्त तथाकथिक अनुबंध के संदर्भ में नव गठित नगरपालिका बोर्ड द्वारा अनुबंध निरस्त करनेहेतु सर्व सहमति से प्रस्ताव पारित किया गया है। उन्होंने कोतवाल से निवेदन करते हुए अवगत कराया कि निदेशक, निर्मला पंत एवं उनके सहयोगियों खेल विभाग, नैनीताल द्वारा बेवजह नैनीताल नगर की खेल गतिविधियों में व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है तथा ऐतिहासिक व पृथ्वीराज सिंह बिष्ट जिला मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन में बल पूर्वक व्यवधान उत्पन्न किया गया बल्कि माननीय उच्च न्यायालय सहिता नगर पालिका परिषद, नैनीताल के विरुद्ध अपशब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया गया है। संबंधित व्यक्तियों के उक्त कृत्य से प्रार्थिनी सहित समस्त सभासदों, कर्मचरियों एवं खिलाड़ियों के भविष्य में खतरा बना हुआ है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। बता दे जिला खेल निदेशक ने भी पालिका के खिलाफ तैयारी दे रखी है अब देखना यह है यह मामला किस रूख बैठेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *