राजकीय इंटर कॉलेज ऊँचाकोट मे
77वें गणतंत्र दिवस मुख्य अतिथि मौजूद रहे युवा नेता शीलू कुमार
छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित स्टॉल से खरीद सामान










नैनीताल। जिले के बेतालघाट विकासखंड के ऊँचाकोट राजकीय इंटर कॉलेज में 77वें गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के अवसर पर युवा नेता शीलू कुमार मुख्य अतिथि मौजूद रहे इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया इस दौरान उन्होंने 10 मेधावी छात्रों को स्कूल बैग सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की, जिससे छात्र-छात्राएँ उत्साहित दिखे
श्री शीलू कुमार ने छात्रों द्वारा लगाए गए स्टॉल्स से खरीदारी कर उनका हौसला बढ़ाया। प्रधानाचार्य के अनुरोध पर उन्होंने विद्यालय के जर्जर सोशलो (शौचालयों) के पुनर्निर्माण की बड़ी घोषणा की, जिसकी लागत वह स्वयं वहन करेंगे। ग्रामीणों व छात्रों को हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए उन्होंने 16 फरवरी को होने वाले विधानसभा सम्मेलन में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की। इस मौके पर पवन रावत, तिलक कुमार, दिनेश चंद्रा, हिमांशु आर्य, फ़र्दीन, विनय गोस्वामी छात्र-छात्राएं युवा कार्यकर्ता व ग्रामीण शिक्षक शिक्षिकाएं कर्मचारी मौजूद थे।




















