September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

21 एनसीसी कैडेटों ने दी ए सर्टिफिकेट परीक्षा

0
1002853605
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल में रविवार को 5 यूके नेवल एनसीसी नैनीताल के तत्वाधान में ए सर्टिफि केट परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया जिसमें 21 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
इससे पूर्व कमांडिंग ऑफि सर कैप्टन मृदुल शाह ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी और परीक्षा का अवलोकन किया और भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनका मार्गदर्शन किया । परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई।सुबह 8:00 बजे से एग्जाम शुरू करने की प्रक्रिया शुरू की गई । इससे पूर्व शनिवार को सभी कैडेट्स का प्रैटिकल कराया गया और रविवार को इन बच्चों का लिखित एग्जाम कराया गया जिसमें एनसीसी एएनओ गोविंद सिंह बोरा और सागर सिंह व नेवल विंग के स्टाफ पी. एस. तोमर और रवि कुमार, कुलविंद्र सिंह कन्याल और 5 यूके नेवल एनसीसी के सभी स्टाफ का सहयोग परीक्षा को संपन्न कराने में रहा। परीक्षा का आयोजन पूर्ण रूप से सफल रहा। भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के सभी बच्चों ने परीक्षा में अपना प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *