September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल का हुआ भव्य शपथ ग्रहण समारोह

0
1002853541
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

प्रमोद कुमार अध्यक्ष मनोनीत

बेतालघाट नैनीताल। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल बेतालघाट का शपथग्रहण समारोह धूमधाम से सम्पन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष व संरक्षक हुकुम सिंह कुंवर ने की। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल बेतालघाट के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की युवा कार्यकारिणी का गठन कर प्रमोद कुमार को अध्यक्ष बनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वह व्यापारियों के हितों के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। किसी भी हाल में व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।‌ देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष तारा भंडारी ने कहा कि व्यापारियों को तोड़ने की किसी भी कोशिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा, वह व्यापारियों के हितों के लिए हर पल तैयार रहेंगे। शपथग्रहण समारोह में आये अतिथियों का स्वागत मातृशक्ति द्वारा तिलक लगाकर व व्यापारियों द्वारा फूल माला पहनाकर व गुलदस्ते देकर किया गया तत्पश्चात दीप प्रज्वलित कर शपथग्रहण समारोह का शुभारंभ हुआ। वक्ताओं ने पानी की समस्या से जूझ रहे स्थानीय लोगों, शौचालय व टैक्सी स्टैंड की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।‌ शपथग्रहण समारोह में भवाली व्यापार मंडल के अध्यक्ष नरेश पाण्डेय के सौजन्य से जरूरतमंद लोगों को स्वेटर वितरित किए गये। वरिष्ठ व्यापारियों को बुजुर्गों, जनप्रतिनिधियों खेल शिक्षा स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को व्यापार मंडल के द्वारा शाल ओढ़ाकर मुमेंटो देकर सम्मानित किया गया। पूर्व सैनिकों का भी सम्मान किया गया विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को शील्ड व नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया। शपथग्रहण समारोह का समापन नकुवा बूबू मन्दिर में खिचड़ी भोग के आयोजन के साथ सम्पन्न हुआ। सभी उपस्थित लोगों ने नकुवा बूबू मन्दिर में प्रशाद ग्रहण किया। नवनियुक्त अध्यक्ष तारा सिंह भंडारी ने सभी व्यापारियों का पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों का सफल कार्यक्रम के लिए आभार धन्यवाद व्यक्त किया इस अवसर पर देव भूमी उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री. राजकुमार केसरवानी, जिला पंचायत सदस्य संजय बोहरा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नवीन चमकनी, पूर्व अध्यक्ष व्यापार मंडल बालम बोहरा शेखर दानी विमला उप्रेती, भगवती बोहरा, आनन्द सिंह, कुलवंत सिंह,जलाल मीडिया प्रभारी शेखर फुलारा, महामंत्री हरीश पांडे उपाध्यक्ष धीरज भंडारी अर्जुन बोहरा भूपेंद्र जलाल रंजन डौर्बी आदि विशिष्ट जन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *