September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

मेट्रोपोल पार्किंग से कूड़ा हटाने को लेकर

0
1002846682
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

आयार पाटा वार्ड के सभासद मनोज शाह जगाती ने पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल को सोपा ज्ञापन

दी चेतावनी तुरंत और समाधान नहीं तो आयुक्त कार्यालय में देंगे धरना

नैनीताल। सरोवर नगरी में मैट्रोपोल पार्किंग से कूडा हटाने संबंध में आयार पाटा वार्ड के सभासद मनोज शाह जगाती ने नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल को ज्ञापन देकर उसमें अवगत कराया की विगत कई महिनो से मैट्रोपोल पार्किंग से कूड़े के ढेर को नही हटाया जा रहा है, और नैनीताल का गीला व सूखा कूडा ला कर मैट्रोपोट पार्किंग में ढेर लगाया जा रहा है, जिस कारण उस क्षेत्र के आस पास बहुत दुर्गध आ रही है जिस कारण लोगो घरो के बाहर नही बैठ पा रहे है जबकि पूर्व में मैट्रोपोल पार्किंग में कूडा इकटठा करने पर रोक लगाई गई है उस के बावजूद भी उक्त स्थल पर कूडे के ढेर लगाये जा रहे है, जिससे आप-पास रहने वाले लोगो के स्वास्थ को खतरा है, मेरे द्वारा जब उक्त स्थल से इस विषय को लेकर जानकारी प्राप्त कि तो पता चला कि मात्र दो ही वाहन कूडा फेकने हल्द्वानी जा रहे है, बाकि सारे वाहन खराब हो रखें है। सभासद जगाती ने पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल से निवेदन किया है कि इस विषय को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्यावाही करे, अन्यथा मुझे कुमाऊं आयुक्त के कार्यालय में धरना देने के लिए विवस होना पडेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *