September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर लोक कवि शेरदा “अनपढ़” जी की स्मृति में

0
1002835955
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

मां पूर्णागिरी मंदिर प्रांगण मे सुर वंदिता भजन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

नैनीताल। बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर लोक कवि शेरदा “अनपढ़” जी की स्मृति में मां पूर्णागिरी मंदिर प्रांगण श्याम विहार हल्द्वानी पर शेरदा अनपढ़ कला एवं साहित्य द्वारा सुर वंदिता भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में श्री साकेत अग्रवाल, डॉ राखी पंत डॉ अतुल सक्सेना श्री बृजमोहन जोशी जी अन्य सम्मानित अतिथियों द्वारा मां सरस्वती का सामूहिक श्लोक पाठ कर पूजा अर्चना व माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
भजन प्रतियोगिता में हल्द्वानी के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक भजनों की प्रस्तुति की गई
प्रतियोगिता के निर्णायक श्री सिद्धांत नेगी जी वह अमन महाजन जी थे।
सीनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार चादनी द्वितीय पुरस्कार दिव्यांशी गुसाई तथा तृतीय तिथि पुरस्कार सूर्यांश राणा ने प्राप्त किया ।
जूनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार उदयन राय ,द्वितीय पुरस्कार एकांश शाह, तृतीय पुरस्कार जयेश मीर ने प्राप्त किया।
प्रतियोगियों को सर्टिफिकेट व मोमेंटो प्रदान किए गए।
प्रतिभागियों के अभिभावक व श्रोताओं ने भजनों का आनंद लिया।
तत्पश्चात मंदिर के प्रांगण में सांय 3:00 से कुमाऊं की प्रसिद्ध पारंपरिक बैठी होली का आयोजन हुआ जिसमें गौरव बिष्ट सिद्धांत नेगी श्री हेमंत त्रिवेदी राजू कोठारी चंदन जोशी हेमंत द्विवेदी ज्योति पांडे जोशी ,लता कुंजवाल एम जोशी, भट्ट जी अनिल घिलियाल बृजमोहन जोशी प्रीता प्रिया, लीला कॉलोनी बबीता रोशनी आनंद शर्मिष्ठा कार्तिक संतोष रावत दीपिका शाह अदिति आदि शामिल हुए।कार्यक्रम का संचालन अवंतिका शाह द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *