September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

राजस्व न्यायालयों की अनियमितताओं पर भड़के अधिवक्ता

0
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

डीएम कार्यालय में धरना प्रदर्शन का किया ऐलान

एडीएम के व्यवहार पर भी जताई आपत्ति

नैनीताल में राजस्व न्यायालयों में व्याप्त गंभीर अनियमितताओं और कार्यप्रणाली से नाराज अधिवक्ताओं ने आंदोलन का ऐलान किया है अधिवक्ताओं में राजस्व न्यायालयों की कार्यशैली को लेकर गहरा रोष है इस संबंध में अधिवक्ताओं द्वारा जिलाधिकारी को पत्र भेजकर अपनी समस्याओं और आपत्तियों से अवगत कराया है पत्र में आरोप लगाया गया है कि राजस्व न्यायालयों में बाहरी व्यक्तियों की सक्रिय भूमिका बनी हुई है जिससे न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित हो रही है वहीं पीठासीन अधिकारी समय पर न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे जिससे वादकारियों और अधिवक्ताओं को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है अधिवक्ताओं का कहना है कि जिला विकास प्राधिकरण में मामलों की सुनवाई के लिए मानकों के अनुरूप तिथियां निर्धारित नहीं की जा रही हैं साथ ही ऑर्डर शीट में न तो अधिवक्ताओं और न ही वादकारियों के हस्ताक्षर कराए जा रहे हैं जो न्यायिक नियमों का खुला उल्लंघन है पत्र में एडीएम के व्यवहार पर भी कड़ी आपत्ति जताई गई है और कहा गया है कि अधिवक्ताओं के साथ लगातार अमर्यादित एवं अनुचित व्यवहार किया जा रहा है जो किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है वहीं राजस्व वादों में सम्मन तामिली की रिपोर्ट समय से दाखिल नहीं होने के कारण मामलों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब हो रहा है अधिवक्ताओं का यह भी कहना है कि वादों से संबंधित सामान्य जानकारी प्राप्त करने के लिए भी उन्हें संघर्ष करना पड़ रहा है इन सभी समस्याओं से जिला प्रशासन को पूर्व में भी अवगत कराया जा चुका है लेकिन इसके बावजूद राजस्व न्यायालयों प्राधिकरण और संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं हुआ है लगातार अनदेखी से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया है कि वे आंदोलन के लिए बाध्य हैं और 27 जनवरी को जिलाधिकारी कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *