March 22, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

प्रदेश प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की बड़ी पहल

0
1002807890
012 013
111 222 333

तल्लीताल और मल्लीताल दोनों संगठनों को एक करने को लेकर

जिला अध्यक्ष विपिन और जिला मंत्री हर्षवर्धन ने की व्यापारियों के साथ बैठक

नैनीताल। सरोवर नगरी में मल्लीताल और तल्लीताल व्यापार मंडल का एकीकरण करने को लेकर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष विपिन गुप्ता और जिला मंत्री हर्षवर्धन पांडे द्वारा एक पहल की गई है। आपको बता दे एक और संगठन मां नैना देवी नैनीताल व्यापार मंडल भी अस्तित्व में है। तीनों संगठन को एक मंच पर करना प्रदेश और जिला कार्यकारिणी के लिए एक चुनौती है अच्छी बात यह है कि इसकी पहल आज मंगलवार को बैठक के द्वारा हो गई है। नैनीताल जैसे एक छोटे शहर में तीन-तीन व्यापार मंडल का फायदा प्रशासन उठा रहा है और उसका नतीजा है जिस कारण नैनीताल का व्यापार लगातार गिर रहा है। आपको बता दें कि पिछले लंबे समय से प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड द्वारा तल्लीताल और मल्लीताल दोनों इकाइयों के चुनाव करते आ रही है। वैसे तो उनके द्वारा तल्लीताल और मल्लीताल के संयोजक चुनाव कराने को लेकर बना दिए गए हैं इसके बावजूद भी उनकी एक कोशिश है इन दोनों व्यापार मंडलों का एकीकरण हो जाए। अगर यह दोनों संगठन एक हो गए तो मान लेना देवी व्यापार मंडल भी हो सकता है इन्हीं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर व्यापारी हित को देखते हुए चले। फिलहाल जिला कार्यकारिणी की इस पहल का व्यापारियों ने स्वागत करते हुए दोनों व्यापार मंडल के एकीकरण की सहमति बनाई है अब देखना यह है मल्लीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष किशन सिंह नेगी और तल्लीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष मारुति नंदन शाह द्वारा जल्दी एक संयुक्त बैठक कर क्या प्रस्ताव बनता है यह आने वाले समय में पता चलेगा आपको बता दें वर्ष 1995 से 2000 के बीच नैनीताल व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष भगवान शाह और वरिष्ठ व्यापारी नेता और देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष स्वर्गीय रमेश लाल शाह द्वारा नैनीताल व्यापार मंडल को एक करने को लेकर कई मीटिंग है शारदा संघ में आयोजित की गई लेकिन उसे समय उनको निराशा ही हाथ लगी। अब देखना यह है तल्लीताल और मल्लीताल व्यापार मंडल एक होता है या आने वाले समय में दोनों के चुनाव होंगे क्योंकि इस बार बैठक में एक सहमति बनी है जिनके द्वारा तीन लगातार चुनाव लड़े गए हैं और उन्होंने कार्यकाल पूरा किया है। वह चुनाव नहीं लड़ सकते मारुति नंदन शाह दो बार से व्यापार मंडल अध्यक्ष है और किशन सिंह नेगी लगातार तीन बार से व्यापार मंडल के निर्वाचित अध्यक्ष रहे हैं। यहां आकर पेच कुछ नेताओं के लिए भारी पड़ने वाला है। इस मौके पर बैठक में
जिला संरक्षक जीत सिंह आनंद, कार्यकारी जिलाध्यक्ष जगदीश बवाड़ी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश ढौंढियाल, निवर्तमान मल्लीताल नगर अध्यक्ष किशन नेगी, तल्लीताल निवर्तमान नगर अध्यक्ष मारुति नंदन साह, सोनू बिष्ट, ममता जोशी, रईस खान, दिनेश कर्नाटक पप्पू, रचित तिवारी, कनक शाह,हेमंत रुवाली, विक्की राठौर, पंकज राठौर, विजय कुमार, सहित सहित अन्य व्यापारी मौजूद थे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *