September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

हिमालय उन्नति मिशन श्री श्री ग्रामीण विकास कार्यक्रम ट्रस्ट

0
1002777856
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

व प्राणा की पहल 120 से अधिक प्राना सोलर लैंप का ग्रामीणों को किया वितरण

नैनीताल। सरोवर नगरी की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था आर्ट ऑफ लिविंग सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर आगे रहती है उनके द्वारा धारी लैंडस्केप, च्युरीगाड, नैनीताल, उत्तराखंड
धारी लैंडस्केप में उजाला: हिमालय उन्नति मिशन, श्री श्री ग्रामीण विकास कार्यक्रम ट्रस्ट व प्राणा की पहल 120 से अधिक प्राना सोलर लैंप का वितरण, ग्रामीण समुदाय को मिला स्वच्छ ऊर्जा का संबल
हिमालय उन्नति मिशन के तत्वावधान में तथा श्री श्री ग्रामीण विकास कार्यक्रम (एसएसआरडीपी ) ट्रस्ट, आर्ट ऑफ लिविंग एवं प्राणा (प्राना) सोलर लैंप पहल के सहयोग से आज धारी लैंडस्केप के अंतर्गत ग्राम पंचायत च्युरीगाड में 120 से अधिक सोलर लैंप का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य दूरस्थ हिमालयी क्षेत्रों में स्वच्छ ऊर्जा, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सतत आजीविका को बढ़ावा देना है।
इस कार्यक्रम के लाभार्थियों में स्थानीय ग्रामीण परिवारों के साथ-साथ युवा आचार्य, स्थानीय स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, तथा आजीविका से जुड़े सामुदायिक कार्यकर्ता शामिल रहे, जिनके लिए यह सोलर लैंप शिक्षा, प्रशिक्षण, उत्पादन गतिविधियों और दैनिक जीवन में उपयोगी सिद्ध होंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं हिमालय उन्नति मिशन के सीईओ, एयर मार्शल विजय राणा (सेवानिवृत्त) ने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा समाधान ग्रामीण जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि हिमालय जैसे संवेदनशील पारिस्थितिक क्षेत्रों में ऐसे प्रयास पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक विकास को भी गति देते हैं।
हिमालय उन्नति मिशन के कार्यक्रम निदेशक परिदृश्य विकास कार्यक्रम, अमित मेहता ने कहा कि मिशन का दृष्टिकोण हिमालयी परिदृश्यों में समुदाय-नेतृत्व वाले, स्थानीय आवश्यकताओं पर आधारित समाधान विकसित करना है। प्राणा सोलर लैंप जैसे हस्तक्षेप बच्चों की शिक्षा, महिलाओं की आजीविका गतिविधियों, युवा आचार्यों के प्रशिक्षण कार्य तथा सामुदायिक बैठकों को सशक्त बनाते हैं। हिमालय उन्नति मिशन की निदेशक साझेदारी, अंजु बाहरी ने कहा कि मिशन विभिन्न संस्थानों, समुदायों और कॉर्पोरेट भागीदारों के साथ मिलकर एक मजबूत विकास पारिस्थितिकी तंत्र तैयार कर रहा है, जिससे दीर्घकालिक और टिकाऊ प्रभाव सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर साहनी जी (जिला समन्वयक, आर्ट ऑफ लिविंग), प्रधान ग्राम पंचायत च्युरीगाड, सरपंच – वन पंचायत, तथा प्रकाश पचवाडी (समुदाय समन्वयक) सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी, महिला समूह, युवा आचार्य एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल के लिए हिमालय उन्नति मिशन,एसएसआरडीपी ट्रस्ट और प्राणा टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम मैं ग्रामीणों की भागीदारी बढ़-चढ़कर देखी गई ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *