पाषाण देवी मंदिर का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव पर सोमवार से होंगे धार्मिक अनुष्ठान
भक्तों को मिलेगा मालपुआ का प्रसाद
मालपुए बनने का कार्य प्राथमिकता से


नैनीताल। सरोवर नदी के प्रतिष्ठित ठंडी सडक़ स्थित प्रसिद्ध श्री मां पाषाण देवी मंदिर का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह 19 जनवरी (सोमवार) से शुरु होने जा रहा है। वार्षिकोत्सव के चलते जहां मंदिर परिसर में रंग रोगन समेत अन्य अन्य सजावटी कार्य पूरे कर लिए गए हैं वहीं मंदिर परिसर में बीते तीन दिनों से वार्षिकोत्सव के दौरान भत्तों को प्रसाद के रुप में वितरित किए जाने वाले मालपुएं बनाने का कार्य इन दिनों प्राथमिकता से चल रहा है,करीब डेढ़ दर्जन से अधिक भक्तों की टोली इस धार्मिक कार्य में भकतिभाव से जुटी हुई है। इस मौके पर मंदिर के पुजारी पंडित जगदीश भट्ट के मुताबिक अमित, नवीन, प्रमोद, दीपक, पंकज, धीरज, आरुष,अर्जुन,मोहित,मोहन, उपेंद्र, जिगर, गोविन्द, गंगा, त्रिलोक, अभिषेक तथा गौरव आदि भकतों की टोली इन दिनों मंदिर परिसर में मालपुएं समेत अन्य सजावटी कार्यो को अंतिम रुप देने में प्राथमिकता से जुटी है। मुख्य पुजारी श्री भट्ट ने बताया कि 19 जनवरी यानी सोमवार को पहले दिन सुबह 8 बजे से श्री गणेश पूजन, शिव पूजन व रुद्री पाठ, अपराह्न एक बजे से सुंदरकांड के बाद भजन कीर्तन व प्रसाद वितरण जबकि शाम को 7 बजे से पंच आरती होगी।
इसी तरह से अगले दिन 20 जनवरी यानी मंगलवार को सुबह 7 बजे से गणेश पूजन, पंचागी कर्म, राम परिवार का पूजन के बाद अखंड रामायण पाठ की शुरुआत होगी वही शाम को 7 बजे से पंच आरती के बाद भजन कीर्तन के बाद प्रसाद वितरण होगा वहीं अंतिम दिन 21 जनवरी यानी बुधवार को सुह के समय पूजन, अखंड रामायण पाठ की समाप्ति के बाद हवन व पूर्णाहुति के बाद अपराह्न एक बजे से कन्या पूजन के बाद दो बजे से श्री मां पाषाण देवी का भंडारा शुरु होगा जो देर शाम तक चलेगा। भट्ट ने सभी भकतों से तीन दिनी वार्षिकोत्सव में तन-मन-धन से सहयोग देने की गुजारिश की है।




















