September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

बहुउद्देशीय शिविर में 26 नए राशन कार्ड बनाएं गए:बिष्ट

0
1002769651
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जन जन की सरकार- जन जन के द्वार कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा जनपद के विभिन्न न्यायपंचायत में आयोजित होने वाले बहुउद्देशीय शिविर हेतु जारी आदेश के क्रम में शुक्रवार को न्याय पंचायत सांगुडीगांव के अंतर्गत विकास खण्ड भीमताल के सभागार कक्ष में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में सभी विभागों द्वारा अपने अपने विभागों से संबंधित जानकारी प्रदान की गई । खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने बहुउद्देशीय शिविर में पहुंचकर जनता को विभाग से संबंधित जानकारी दी गई । बिष्ट ने कहा कि बहुउद्देशीय शिविर में खाद्य विभाग को न्यायपंचायत के विभिन्न ग्राम पंचायतों से राशन कार्ड में नाम जोड़े जाने तथा नाम हटाए जाने और नए राशन कार्ड बनाने के संबंध में कुल 27 आवेदन प्राप्त हुए जिसमे से 26 आवेदन पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया और 1 आवेदन पत्र पर कार्यवाही गतिमान है । इस मौके पर न्याय पंचायत सांगुडीगांव के विभिन्न ग्राम पंचायतों से ग्रामीणों द्वारा शिविर में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाया। इस मौके पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी बिष्ट द्वारा शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय जनता से अपील की कि सभी राशन कार्ड धारक अपने राशन कार्ड में दर्ज परिवार के सभी सदस्यों की अनिवार्य रूप से संबंधित उचित दर विक्रेता की दुकान में राशन कार्ड और आधार कार्ड ले जाकर 30 जनवरी (शुकवार) तक अनिवार्य रूप से ई -केवाईसी करवा लें । इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा, बलॉक प्रमुख डा0. हरीश सिंह बिष्ट, उपजिलाधिकारी नैनीताल नवाजिश खलीक सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य सहित कई विभागों के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *