September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

जिले के सभी निकायों व ब्लाकों में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्रों की लंबित प्रकरणों की संख्या पहुंची जीरों

0
1002751711
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । नैनीताल जिले में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लंबित प्रकरणों को निस्तारण को गंभीरता से लेते हुये जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनपद के सभी उपजिलाधिकारियों/ पंजीकरण अधिकारियों/ रजिस्टार एवं स्थानीय निकायों को कड़े निर्देश दिये गए थे।
जिलाधिकारी रयाल ने सभी उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार एवं स्थानीय निकायों के अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निस्तारण प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिये थे ताकि आमजनता को सरकारी रिकार्ड में दर्ज होने और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ मिल सके। जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशानुसार जनपद के सभी निकायों एवं विकास खण्डों में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्रों की लंबित प्रकरणों की संखया शून्य हो गई है।
जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक मांह दिसंबर २०२५ में जनपद में मृत्यु प्रमाण पत्र हेतु कुल २७२ आवेदन प्राप्त हुए सभी आवेदकों को मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए हैं तथा जन्म प्रमाण पत्र के ४३६ आवेदन प्राप्त हुए थे सभी को जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दिए गये हैं,इस प्रकार वर्तमान में लंबित प्रकरणों की संखया शून्य है। दूसरी ओर जिलाधिकारी रयाल ने संबन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि आम जनता के कार्यों में समय से संपन्न कराते हुए उन्हें सरकारी सेवाओं का समय पर लाभ प्रदान कराया जाय इसमें कोई भी कोताही ना हो। उन्होंने कहा कि लापरवाही के लिए संबन्धित अधिकारी की जिमेदारी तय की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *