September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

धारी व रामगढ क्षेत्रों के दुग्ध संग्रह केन्द्रों पर दूध पहुंचाने के समय में बदलाव किया डीएम रयाल ने

0
1002751711
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । आदमखोर वन्यजीव की सक्रियता को देखते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिले के तहसील धारी एवं रामगढ के क्षेत्रों के दुग्ध संग्रह केन्द्रों पर दूध पहुचाने का समय प्रात: 6 से 7 बजे के स्थान पर प्रात: 7 से 8 बजे निर्धारित किया है। जिलाधिकारी ने पर्वतीय क्षेत्रों में आदमखोर वन्यजीव की सक्रियता के दृष्टिगत ग्रामीणों द्वारा दूध को दुग्ध संग्रह केन्द्रों तक पहुचाने के दौरान जानमाल की सुरक्षा को गंभीरता से लेते हुये महाप्रबन्धक दुग्ध संघ लालकुआं को निर्देश दिये हैं। उन्होंने महाप्रबन्धक दुग्ध संघ को इस परिवर्तन की सूचना सभी संबन्धित दुग्ध समितियों तथा संग्रह केन्द्रों प्रभारियों तथा दुग्ध उत्पादकों को लिखित एवं मौखिक के माध्यम से तत्काल अनिवार्य रूप से प्राथमिकता के साथ मुहैया कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी रयाल ने स्थानीय प्रशासन, वन विभाग एवं दुग्ध समितियों के मध्य समन्वय स्थापित करते हुए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये हैं। उन्होंने महाप्रबन्धक दुग्ध संघ लालकुआं को निर्देश दिये हैं कि यह व्यवस्था आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेगी साथ ही उक्त निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराना भी सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *