September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

सिमलखा न्याय पंचायत में लगा जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम मे

0
1002737420
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

विधायक सरिता और दर्ज राज्य मंत्री दिनेश ने

जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना

बेतालघाट नैनीताल। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत आज नैनीताल विधानसभा के न्याय पंचायत सिमलखां में नैनीताल विधायक सरिता आर्या दर्जा राज्य मंत्री पेयजल अनुश्रवण परिषद दिनेश आर्या ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना। 50 से अधिक शिकायत पंजिका में दर्ज कराई गई जिसमें कई समस्याओं का समाधान तत्काल किया गया 23 विभागों के स्टाल लगने थे जिसमें कई विभागों के स्टाल नहीं पहुंचे थे जिसमें विधायक ने नाराजगी जताई उपजिलाधिकारी ने बताया कि जो विभाग अनुपस्थित रहे उनको नोटिस भेज दिया जाएगा ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं, सुझाव एवं अपेक्षाएं खुलकर रखीं, जिन पर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पेयजल विद्युत सड़क सिंचाई वन विभाग से संबंधित काफी शिकायत रही गांव की महिलाओं ने बढ़ते बाघ के आतंक से निपटने के लिए कहा कि जल्द पिंजरा लगाकर इन बाघों को पकड़ा जाए सिमलखा न्याय पंचायत के सभी गांवों के ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं को उपजिलाअधिकारी अधिकारियों के समक्ष रखा विधायक सरिता आर्या ने अधिकारियों को निर्देश किया है कि जनता की समस्याओं का तुरंत समाधान हो जन जन की सरकार जन जन के द्वार जाकर प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर तक पहुंच रही है ब्लॉक में अभी तक 6 कैंप हो चुके है दर्जा राज्य मंत्री ने बताया कि भाजपा सरकार द्वारा कई जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई है जिससे प्रत्येक गांवों तक उन योजनाओं का प्रचार प्रसार होना चाहिए जिससे जनता को उसका लाभ मिले विधायक ने कहा कि
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार संवाद, समाधान और संवेदनशीलता की भावना के साथ जनता तक सीधे पहुंच रही है। यह कार्यक्रम भाजपा सरकार की उस सोच को दर्शाता है, जिसमें शासन केवल कार्यालयों तक सीमित न रहकर जनता के द्वार तक पहुंचकर समस्याओं का समाधान कर रहा है। दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्या ने
धामी सरकार द्वारा पारदर्शी, जवाबदेह एवं जनहितकारी शासन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से प्रदेश की जनता का विश्वास निरंतर मजबूत हो रहा है। निश्चित ही जनभागीदारी से चल रही यह पहल उत्तराखंड को विकास के नए आयामों तक पहुंचाने में मील का पत्थर साबित हो रही है। मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्या ने स्टालों का निरीक्षण भी किया

इस दौरान विधायक श्रीमती सरिता आर्या दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्या ब्लॉक प्रमुख अंकित शाह भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप बोहरा जी, जिला पंचायत सदस्य श्री यशपाल आर्या जी/श्री तरुण शर्मा/ श्री संजय बोहरा जी, जेडी कत्यूरा ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष पूर्व मंडल अध्यक्ष गरमपानी श्री सोबन सिंह बिष्ट जी, मंडल महामंत्री श्री जगदीश नाथ जी, पूर्व मंडल महामंत्री श्री राजेंद्र सिंह जैडा जी, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष बेतालघाट श्री अखिलेश कुमार जी, मंडल कोषाध्यक्ष गरमपानी श्री विनोद डोंढियाल जी, व्यापार मंडल अध्यक्ष बेतालघाट श्री तारा भंडारी जी,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष बेतालघाट श्रीमती चंपा जलाल जी, महेंद्र जेडा कैलाश पंत चित्रा जैडा राधा जलाल विमला नेगी सहित क्षेत्रीय प्रधानगण, क्षेत्र पंचायत सदस्यगण जनप्रतिनिधीगण एवं क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही
कार्यक्रम का कुशल संचालन तारा सिंह भंडारी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *