September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

युवा मोर्चा और भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने

0
1002727726
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश संयोजक का किया भव्य स्वागत

नैनीताल। सरोवर नगरी मे जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा नैनीताल चंदन सिंह बिष्ट के प्रथम आगमन पर और प्रदेश संयोजक स्टडी सर्किल भाजयुमो उत्तराखंड डा० मोहित रौतेला का भाजयुमो नैनीताल के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य बाइक रैली निकाल कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आशु उपाध्याय द्वारा एवं संयोजन आयुष भंडारी एवं रितुल कुमार द्वारा किया गया।
बाइक रैली के उपरांत राज्य अतिथि ग्रह सभागार में भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की समेत मंडल के समस्त पदाधिकारियों,एवं ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं एवं युवा साथियों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाया। इस दौरान जिला अध्यक्ष चंदन बिष्ट ने युवाओं के जोश की प्रशंसा करते हुए संगठन के अनुशासन के अंतर्गत रहकर कार्य करने के निर्देश दिए।
साथ ही प्रदेश संयोजक मोहित रौतेला ने युवाओं को मोर्चे की रीति नीति समझाते हुए कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित कर युवाओं को आगामी कार्यक्रमों हेतु निर्देशित किया। इस मौके पर कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा जी,अरविंद पडियार,आनंद बिष्ट,मनोज जोशी,निखिल बिष्ट,हरीश राणा,मोहित साह,विक्रम राठौर,भूपेंद्र बिष्ट,बहादुर सिंह नगदली,शिवेंद्र कांडपाल,भागवत रावत,शैलेन्द्र बरगली,शुभम कुमार,जीतू बंगारी,पंकज भट्ट समेत मंडल के कार्यकर्ता एवं युवा शक्ति मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *