September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

मेरा युवा भारत के कार्यकर्ताओं ने

0
1002717606
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

हनुमान मंदिर, रामलीला ग्राउंड एवं स्नोव्यू क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया

नैनीताल। सरोवर नगरी में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत, नैनीताल द्वारा नगर के वार्ड नंबर 1 एवं 5 में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ मुख्य अतिथि वार्ड नंबर 1 के सभासद रमेश प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बता दे सफाई अभियान हनुमान मंदिर, रामलीला ग्राउंड एवं स्नोव्यू क्षेत्र में चलाया गया। इस दौरान सभी सदस्यों द्वारा कूड़ा कचरा एकत्र कर उनका निस्तारण किया गया। इस मौके पर अभियान में नंदा देवी यूथ क्लब की अध्यक्ष पूजा सहित सदस्य भूमि, खुशी, हेम, हर्षित, रोहित, निखिल एवं अन्य युवाओं का सराहनीय सहयोग रहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि का तहे दिल से स्वागत किया गया। मेरा युवा भारत, नैनीताल भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। कार्यक्रम का संचालन मेरा युवा भारत के वॉलंटियर अजय कोहली एवं आरती कोहली द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *