September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

अंकिता भण्डारी प्रकरण में सीएम धामी ने सी.बीआई जांच की स्वकृति पर

0
1002710580
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

सभासद गजाला कमाल ने जताया आभार

नैनीताल। सरोवर नगरी में सुखाताल वार्ड 7 की सभासद गजाला कमाल ने अंकिता भण्डारी प्रकारण में सी बी आई जांच की स्वकृति प्रदान करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा
आपने न केवल एक पीड़ित परिवार की पीडा को समझा, बल्की उत्तराखण्ड की असंत बेटियों, माताओं और बहनों के मन में न्याय के प्रति जो विश्वास डगमगा रहा था। उसे पनः दृढ किया है। उन्होंने फैक्स के माध्यम से पत्र भेजकर आभार जाता है।अंकिता कांड के बाद
एक पिता की टूटी हुई उम्मीदें, एक माँ की आंखों के आंसू और समाज की अन्तर आत्मा, इस सबकी आवाज बनकर आपने जो निर्णय लिया है, वो इतिहास में संवेदनशील नेतृत्व और साहसिक शासन के रूप में सदैव स्मर्णीय रहेगा। आपने यह निर्णय लेकर यह स्पष्ट कर दिया है कि आपकी सरकार में न्याय केवल एक शब्द नहीं बल्कि एक संकल्प है। जिसके लिए मैं आपका तहे दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहती हूं कि सत्ता का वास्तविक उददेश्य कमजोर की रक्षा और सत्य के पक्ष में अडिग रहना होता है। उन्होंने कहा मैं भाजपा सभासद होने के नाते ही नहीं, बल्कि एक महिला और एक नागरिक होने के नाते आपको हृदय की गहराईयों से धन्यवाद देती हूँ। आपका यह कदम आने वाली पीढ़ियों को यह विश्वास देगा कि उत्तराखण्ड में बेटी अकेली नहीं है। सरकार उनके साथ खड़ी है। सभासद गजाला ने कहा आभार पत्र में रजिस्ट्री के माध्यम से भी मुख्यमंत्री धामी जी को सोमवार को भेजूंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *