September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

मल्लीताल व्यापार मंडल के महामंत्री त्रिभुवन फर्त्याल एवं हरिश फर्त्याल को पितृ शोक

0
1002703965
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

आज रविवार अंतिम शव यात्रा प्रातः 11:00 बजे उनके निवास स्थान से पाइंस श्मशान घाट के लिए प्रस्थान करेगी

नैनीताल। सरोवर नगरी में मल्लीताल व्यापार मंडल के महामंत्री त्रिभुवन फर्त्याल एवं हरिश फर्त्याल के पिता पूर्व सैनिक एस ०एस० फर्त्याल 74 का बीते रोज निधन होने की खबर से शहर में शोक की लहर दौड़ पड़ी और लोग शोक संवेदना व्यक्त करने उनके घर पहुंचने लगे। बता दे उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था और उनका बरेली रामपूर्ति उपचार चल रहा था और वह भर्ती थे वहीं पर उन्होंने अंतिम सांस बीती रात्रि लगभग 10:30 बजे ली। वह अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री सहित पूरा हर भरा परिवार छोड़कर गए हैं। आज रविवार को उनकी
अंतिम शवयात्रा प्रातः 11:00 बजे से उनके निवास स्थान चार्टनलाज,मल्लीताल से पाइंस श्मशान घाट के लिए प्रस्थान करेगी। उनके निधन पर विधायक सरिता आर्या पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन नेगी, तल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन शाह, महामंत्री अमरदीप आनंद, उपाध्यक्ष रईस खान, भारती गेड़ा, रुचिर शाह, पूर्व अध्यक्ष सचिन नेगी, मुकेश जोशी मोंटू,गिरीश जोशी मक्खन,जुनैद, ममता जोशी, जयंत उप्रेती,हरीश लाल, कनक शाह, सहित नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल,सहित अन्य कांग्रेसियों और व्यापारियों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *