September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

नेपाल टूरिज्म विषय पर प्रशिक्षण के लिए पंकज दास को आमंत्रण

0
1002687386
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

8 जनवरी से 15 जनवरी तक ट्रेनिंग, अकादमिक गाइडेंस पर देंगे प्रशिक्षण

नैनीताल। उत्तराखंड निवासी पंकज दास के जीवन में एक प्रेरणादायी अध्याय जुड़ रहा है। ट्रैवल एवं टूरिज़्म इंडस्ट्री में 30 वर्षों के अनुभव के साथ दास ने एरिकसन, आरबीआई, वोडाफोन, रंबाक्सी, ग्लाक्सो सहित अनेक प्रतिष्ठित संस्थानों को प्रशिक्षण दिया है तथा आईआईटीटीएम, पूसा (दिल्ली), आईआईटीटीएम, मध्य प्रदेश, एपीजे इंस्टिट्यूट, गुरु नानक इंस्टिट्यूट (दिल्ली), सेट. मेरी, माउंट कारमेल, जी डी गोयनका, डीपीएस , विद्या भारती, जैसे संस्थानों में एमबीए एवं टूरिज्म के विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया है। लगभग तीन वर्ष पूर्व नीम करौली महाराज की प्रेरणा से उन्होंने कॉरबिट दा ग्रैंड, जिम कॉरबिट में डायरेक्टर पद से त्यागपत्र देकर अपना जीवन प्रभु श्रीराम की सेवा एवं समाजहित को समर्पित कर दिया। इसी क्रम में नेपाल की प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों द्वारा उन्हें 8 जनवरी से 15 जनवरी तक ट्रेनिंग, अकादमिक गाइडेंस एवं इंडो –नेपाल टूरिज्म विषय पर प्रशिक्षण हेतु आमंत्रित किया गया है। यह उत्तराखंड एवं नेपाल—दोनों के लिए गौरव का विषय है, जहाँ श्री पंकज दास नेपाल में उत्तराखंड टूरिज़्म के प्रचार-प्रसार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। और सबसे महत्वपूर्ण यह है कि पंकज सर हमारे नैनीताल उत्तराखंड के हैं। बता दें पंकज दास एवं उनकी धर्मपत्नी कविता संतोष फाउंडेशन के माध्यम से, बिना किसी बाहरी सहयोग के, केवल नीम करौली महाराज जी की कृपा से उत्तराखंड एवं अयोध्या के बच्चों के लिए निःस्वार्थ सेवा एवं शैक्षिक मार्गदर्शन का कार्य निरंतर कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *