युवती ने युवक पर लगाए परेशान करने के आरोप मुकदमा दर्ज
नैनीताल । सरोवर नगरी के तल्लीताल थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने युवक पर परेशान करने के आरोप लगाए हैैं। पुलिस ने युवती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार तल्लीताल निवासी युवती ने शिकायत करते हुए कहा है कि एक युवक जिसको वह स्कूल समय से जानती हैं, जिसके साथ वह डेट पर थी। एक विवाद की घटना के बाद उससे संबंध समाप्त कर दिए लेकिन इसके बावजूद युवक लगातार मुझसे बात करने तथा मिलने का दबाव बनाता रहा। बार-बार मना करने पर भी वह जबरजस्ती करता है। वह प्रतिदिन सैकड़ों बार अलग-अलग मोबाइल नंबरों का उपयोग कर फ ोन करता है। युवक ने कई बार घर पर बिना सूचना के आकर उसको परेशान किया है तथा उसके घर के बाहर खड़े होकर प्रतीक्षा भी की है।
युवती ने युवक पर सार्वजनिक स्थानों पर रोकने का भी आरोप लगाया है। जिसके चलते वह मानसिक तनाव और भय में है। मामले में तल्लीताल थाने की एसआई बबीता ने बताया कि मामले में थाना क्षेत्र निवासी रजत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।




















