September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

मारपीट के मामले में पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

0
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । सरोवर नगरी के समीपवर्ती मंगोली गांव निवासी गजेंद्र सिंह मेहरा ने साथ हुई मारपीट मामले में पुलिस पर शिकायत दर्ज न करने के आरोप के बाद पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर दिया है।
गजेंद्र के अनुसार बीते दिनों कार्य निपटाने के बाद वह अपने गांव मंगोली लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास एक व्यक्ति ने उन पर अचानक हमला कर दियाए जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। आरोप है कि हमलावर ने न्यायालय से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज फ ाड़ दिए तथा मोबाइल फ ोन तोड़ दिया तथा सोने की अंगूठी व चेन छीन ली, साथ ही उन्हें व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना की सूचना तुरंत ११२ पर दी गई लेकिन अगले दिन मंगोली चौकी और बाद में नैनीताल कोतवाली पहुंचने पर भी पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया था। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर दिया है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हेम चंद्र पंत ने बताया कि मामले में मंगोली निवासी किशन सिंह मेहरा के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *