September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

ब्लॉक प्रमुख डॉo हरीश सिंह बिष्ट ने विधायक चैम्पियन ट्रॉफी का किया शुभारंभ

0
1002665572
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

भीमताल खेल महाकुंभ युवा प्रतिभाओं को निखारने में अहम डॉo हरीश सिंह बिष्ट

भीमताल नैनीताल। मिनी स्टेडियम में विधानसभा भीमताल की चैंपियन ट्रॉफी का ब्लॉक प्रमुख भीमताल डॉo हरीश सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। भीमताल विधानसभा अंतर्गत अंडर-14 और अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल खेलों का आयोजन किया जा रहा है। भीमताल विधानसभा के ब्लॉक भीमताल, धारी, ओखलाकांडा, रामगढ़ ब्लॉक के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। ब्लॉक प्रमुख ने अपने संबोधन में कहा प्रतियोगिताओं का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को निखारना, शारीरिक , मानसिक विकास करना और युवाओं में अनुशासन व टीम भावना का संचार करना है। साथ ही खेलो के क्षेत्र में विशेष अभियान चलाने की जरूरत है ताकि अधिक युवाओ का शारीरिक विकास हो युवाओं से नशे को दूर रहने और खेलो के क्षेत्र में भविष्य उज्ज्वल करने की अपील की मेरा एवं सरकार का स्थानीय स्तर पर ग्रामीण प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करना है। जिससे वो आगे बढ़ सके। खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमत्री पुष्कर धामी जी, एवं खेल मंत्री रेखा आर्य सरकार निरन्तर कार्य रही है। प्रमुख ने खेल प्रतियोगिता में 100 मी,200 मी ,800, 1500 मी के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। संचालन डा प्रदीप उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी हर्षित गर्ग, युवा कल्याण अधिकारी दीपक मेहता, इमरान खान,कुमाऊं हर्षदीप सिंह, अजय कुमार, विकास चौहान, मनोज पांडे, मोनिका नयाल, धीरेन्द्र जीना, कमल कुल्याल सहित अन्य शिक्षक प्रतिभागी युवा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *