नि:शुल्क नेत्र शिविर: मे 80 लोगों की नेत्र जांच हुई

नैनीताल । दृष्टि सेंटर फॉर एडवांस्ड आई केयर हल्द्वानी द्वारा ज्योलीकोट में अपने सामाजिक सहभागिता कार्यक्रम के तहत नि:शुल्क आँखो की जाँच और परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अस्सी लोगों के आंखों की जांच मोतियाबिंद, नजर की दिक्कत, बीमारियों, रक्त चाप तथा शुगर और दवाइयों का नि:शुल्क वितरण किया गया। इसके साथ एक दर्जन लोगों का नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए चयन किया गया।
ग्राम प्रधान नवल कुमार तथा हरगोविंद रावत ने शिविर आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। दल में हाष्र्णेश्वीर सिंहसीनियरऑप्टिमेट्रीस्ट,शिवम् ऑप्टिमेट्रीस्ट गंगा प्रसाद, नरेश शर्मा सहित अन्य लोग शामिल थे।




















