एसबीआई जरनल इंश्योरेंस द्वारा फसल बीमा में समुचित मुआवजा ना देने से किसान आक्रोशित
नैनीताल । एसबीआई जरनल इंश्योरेंस द्वारा फ सल बीमा में समुचित मुआवजा ना देने से किसान आक्रोशित हैं। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर मुआवजा राशि में वृद्धि नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा और भविष्य में फ सलों का बीमा नहीं करेंगे।
उल्लेखनीय है कि बीमा कंपनी की मनमानी से बलॉक भीमताल के किसानों में रोष व्याप्त है वहीं किसान सेवा सहकारी समिति एमपेस में रोज दर्जनों किसान बीमा राशि के संबंध में जानकारी के लिए कार्यालय पहुंच रहे है लेकिन वहां भी इस संबंध में कोई अपडेट ना होने से वापस लौटना पड़ रहा है। समिति अध्यक्ष आशा जीना समेत ग्राम प्रधानों प्रधान हरगोविंद रावत, डा.बबीता मनराल, प्रेमलता बागली, बीना जीना, नवल कुमार तथा उपाध्यक्ष इंदर नेगी व राकेश मेहरा तथा धन सिंह जीना आदि ने बैठक कर किसानों की मांग को जायज बताते सरकार से समुचित बीमा राशि दिलाए जाने की मांग की है। दूसरी ओर बलॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने इस संबंध में अधिकारियों से बातचीत करने का आश्वासन दिया है।




















