फांसी गधेरे एवं अयारपाटा क्षेत्र में बांज के जंगल में भीषण आग का डी एम रयाल ने लिया संज्ञान
फायर टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू


नैनीताल। सरोवर नगरी में मंगलवार देर सायं नैनीताल के फांसी गधेरे एवं अयारपाटा क्षेत्र में बांज के जंगल में भीषण आग लगने की सूचना जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल को प्राप्त हुई, जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा तुरंत घटना का संज्ञान लेते तुरंत कार्यवाही करते हुए तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर भेजा गया। फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा तत्काल मौके पर पंहुचकर भीषण आग पर काबू पाते हुए आग को बुझाया गया और एक बड़ी घटना होने से रोका गया। इस संबंध में क्षेत्र वासियों व पर्यावरण प्रेमियों द्वारा फायर टीम द्वारा किए गए प्रयास एवं जिलाधिकारी द्वारा तत्काल की गई कार्यवाही पर उनका आभार व्यक्त करते हुए उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की है




















