September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

व्यक्ति ने अधिवक्ता पर किया हमला

0
1002600985
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

पीड़ित की चौकी पुलिस ने नहीं किया प्राथमिकता दर्ज

अधिवक्ता संघ ने किया रोष व्यक्त कोतवाली पर प्रदर्शन की दी चेतावनी

नैनीताल। सरोवर नगरी जिला न्यायालय में कार्यरत अधिवक्ता गजेंद्र सिंह मेहरा ने मारपीट मामले में पुलिस पर कोई कार्रवाई न करने का गंभीर आरोप लगाया है अधिवक्ता ने इस संबंध में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सचिव को एक लिखित पत्र सौंपकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है पत्र में अधिवक्ता ने बताया कि बीते शुक्रवार की शाम वह न्यायिक कार्य निपटाने के बाद अपने गांव मंगोली स्थित घर लौट रहे थे इसी दौरान गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचते ही किशन सिंह नामक व्यक्ति ने उन पर अचानक हमला कर दिया हमले से वह जमीन पर गिर पड़े जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई अधिवक्ता का आरोप है कि हमलावर ने न्यायालय से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज व प्रपत्र फाड़ दिए उनका मोबाइल फोन तोड़ दिया व सोने की अंगूठी और चेन छीन ली साथ ही उन्हें एवं उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई घटना की सूचना तत्काल 112 नंबर पर दी गई इसके बावजूद अगले दिन शनिवार को मंगोली चौकी पहुंचने पर वहां पुलिस ने उनकी शिकायत लेने से मना कर दिया इसके बाद वह नैनीताल कोतवाली पहुंचे जहां भी शिकायत दर्ज नहीं की गई अधिवक्ता ने पुलिस की निष्क्रियता पर नाराजगी जताते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है वहीं मामले को लेकर अधिवक्ता संघ में भी गहरा रोष जताते हुवे कार्यवाही न होने पर मल्लीताल कोतवाली के खिलाफ प्रदर्शन की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *