September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

तल्लीताल व्यापार मंडल के आगामी चुनाव को लेकर सदस्यता अभियान

0
1002595712
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

1 जनवरी 2026 से नवज्योति क्लब में होगा शुरू

नैनीताल। सरोवर नगरी में तल्लीताल व्यापार मंडल के आगामी चुनाव हेतु चुनाव समिति की एक बैठक आहूत की गई जिसमें चुनाव हेतु सदस्यता अभियान चलाने एवं सदस्यता हेतु आवश्यक मापदंडों पर गहन चर्चा की गई। मुख्य चुनाव संयोजक आंचल पंत ने बताया 1 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2026 तक वृहद सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। जिसमें तल्लीताल व्यापार मंडल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले समस्त व्यापारी अपना सदस्यता पंजीकरण कराना सुनिश्चित करेंगे।पंजीकरण हेतु मुख्यतः 7 पंजीकरण प्रमाण आवश्यक होंगे=(जैसे-फूड सेफ्टी लाइसेंस, जीएसटी, उद्यम आधार, श्रम विभाग का पंजीकरण, बिजली का बिल, रेंट एग्रीमेंट, फर्म का चालू खाता)जिनके आधार पर सदस्यता सुनिश्चित की जाएगी।सदस्यता हेतु प्रत्येक व्यापारी से रु०100 सदस्यता शुल्क नियत की गई है जिसे सदस्यता करते समय लिया जाएगा। सदस्यता हेतु व्यापारी की 2 फोटो एवं प्रतिष्ठान की फोटो (बोर्ड सहित) अति आवश्यक है। समिति द्वारा अवगत कराया गया है कि सदस्यता अभियान हेतु नवज्योति क्लब तल्लीताल बाजार (आनंद स्टेस के सामने) समिति का कार्यालय होगा अतः सभी व्यापारी गण वहां आकर अपना सदस्यता पंजीकरण जल्द से जल्द कराना सुनिश्चित करें। पंजीकरण का समय सोमवार से शनिवार दोपहर 1 से 4 एवं रविवार को सुबह 11 से दोपहर 4 बजे तक निर्धारित रहेगा। बता दें सदस्यता अभियान के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी अंचल पंत द्वारा 5 सदस्यीय समिति का भी गठन किया गया जिसमें सह मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में श्री हरीश छाबड़ा एवं घनश्याम बेलवाल,चुनाव अधिकारी प्रतीक साह, वैभव साह, आयुष भंडारी जी को मनोनीत किया गया।
समस्त चुनाव समिति द्वारा सभी व्यापारी बंधुओं से आग्रह किया गया है कि जल्द से जल्द आकर अपना सदस्यता पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *