September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

सीपीयू टीम ने दिखाई ईमानदारी

0
1002590940
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

महिला का 23 हजार की नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा पर्स बरामद कर वापस लौटाया

महिला के चेहरे पर लौटी मुस्कान पुलिस टीम की भूरी भूरी प्रशंसा

काठगोदाम नैनीताल। सीपीयू हल्द्वानी में तैनात उपनिरीक्षक जगत सिंह भंडारी एवं कानि विक्की कुमार को काठगोदाम क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान शीशमहल के पास एक पर्स रोड में गिरा हुआ मिला, जिसको खोलकर देखा तो उसमे 01 आधार कार्ड, 01 ATM कार्ड तथा 23 हजार रुपये नगद थे, जिसकी सूचना सिटी कंट्रोल रूम हल्द्वानी को नोट कराईं गई। पर्स में मिले आधार कार्ड में सुनीता सक्सेना निवासी शीशमहल सेंट पोल स्कूल काठगोदाम का पता था। महिला के पते का मालूमात कर पुलिस टीम द्वारा उक्त महिला सुनीता सक्सेना को पर्स सुपुर्द किया गया। अपने रुपए एवं दस्तावेज वापस मिलने पर उनके चेहरे पर मुस्कान लौट आई तथा महिला ने नैनीताल पुलिस एवं सी पी यू टीम को धन्यवाद करते हुए भूरी भूरी प्रशंसा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *