September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

बिरला चुंगी से कैंची धाम मंदिर तक ट्रैकिंग के साथ विंटर कार्निवाल हुआ संपन्न

0
1002578631
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

आयुक्त दीपक रावत ने हरी झंडी दिखाकर क्या ट्रैकरो को रवाना 

नैनीताल।  सरोवर नगरी में आयोजित चार दिवसीय विंटर कार्निवाल का बिरला चुंगी से कैंची धाम ट्रैकिंग के साथ शुक्रवार को समापन किया गया जिसमें ५० से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया। पूर्वाह्न में यात्रा दल को आयुक्त कुमाऊं/सचिव मुखयमंत्री दीपक रावत द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उन्होंने स्वयं प्रतिभागियों के साथ बिरला चुंगी से कैंचीधाम तक ट्रैकिंग की गई।
  इस दौरान कुमाऊँ आयुक्त रावत ने कहा कि बिरला चुंगी से कैंची धाम तक ट्रैकिंग रूट को ईको ट्यूरिज्म के रूप में विकसित किया जाएगा जिसका संचालन कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा किया जाएगा। शुक्रवार को विंटर कार्निवाल में आयोजित विरला चुंगी से कैंची धाम तक १३ किलोमिटर ट्रैकिंग में कुमाऊ आयुक्त दीपक रावत व कुमाऊं मंडल विकास निगम के एमडी विनीत तोमर के साथ ही नैनीताल पंगोटए बगड़ आदि क्षेत्रों के छात्रों आदि ने प्रतिभाग किया स ट्रैकिंग में नैनीताल के स्थानीय लोगों के साथ ही महिलाओं ने भी प्रतिभाग किया स जिसमें सौंदर्य के साथ ही सभी ने नींब करौरी बाबा के दर्शन किए। कुमाऊं आयुक्त ने कहा कि बिरला चुंगी से कैंची धाम तक ट्रैकिंग रूट को ईको ट्यूरिज्म के रूप में विकसित किया जाएगा स उन्होंने कहा कि कैंचीधाम में बढ़ते श्रद्धालुओं के कारण हो रही ट्रैफिक की समस्या भी इससे कम होगी । उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर व आकर्षक है। जो पैदल यात्रा करने वाले पर्यटकों को अपनी और लगातार आकर्षित करेगा।
  ट्रैकिंग के दौरान उपस्थित प्रबंध निदेशक कुमाऊं मंडल विकास निगम विनीत तोमर ने कहा कि आने वाले समय में केएमवीएन द्वारा इसेवैकल्पिक मार्ग के रूप में  बेहतर तरीके से संचालित किया जाएगा जिससे आवाजाही में आसानी होगी और ट्रैक भी प्रमोट होगा।
   ट्रैकिंग के दौरान उपस्थित नेचर गाइड जीवन सिंह धामी ने सभी प्रतिभागियों को स्थानीय फलोरा के महत्व, प्राकृतिक सौंदर्य तथा प्रवासी पक्षियों आदि की जानकारी दी। इसके साथ ही ट्रैकिंग रूट पर कलीनिंग ड्राइव का भी आयोजन किया गयाए जिसमें ट्रैकिंग रूट के सभी प्लास्टिक कूड़े को एकत्रित किया गया। इस दौरान जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी, मल्लीताल व्यापार मंडल के महासचिव त्रिभुवन सिंह फ त्र्याल समेत देवेन्द्र रावत, नवीन भट्ट, मोहित लाल साह, दीपक कुमार तथा करन वर्मा सहित अन्य प्रतिभागी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *