विंटर कार्निवल फूड फेस्टिवल में
दा लर्निंग ट्री संस्था के स्टाल में
सर्द मौसम में लोगों को भाई गर्म तासीर की बाड़ी और मेड़ी
लिंक मैं क्लिक कर वीडियो में सुने क्या जानकारी दे रही है पूर्व सभासद निर्मल चंद्रा



नैनीताल। सरोवर नगरी में इन दोनों विंटर कार्निवाल की धूम चल रही है। विंटर कार्निवल स्टेज कार्यक्रमों का समापन करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करने पहुंच गए हैं यहां पर स्थानीय लोगों और आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। डीएसए ग्राउंड में जहां एक और मंच बना हुआ है वहीं दूसरी ओर फूड फेस्टिवल मे कई स्टॉल आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। फूड स्टॉल पर आने वाले पर्यटक और स्थानीय लोगों को स्वादिष्ट पहाड़ी पकवान परोसे जा रहे हैं जिसमें मुख्य आकर्षण दा लर्निंग ट्री संस्था अपने स्टाल में द्वारा सर्द मौसम में गर्म तासीर की बाड़ी और मेड़ी लोगों को खूब भा रही है। लोग चाय की जगह बाड़ी और मेड़ी कुल्हड़ में सेवन कर रहे हैं। स्टॉल को भी इनके द्वारा कुमाऊनी संस्कृति एपड के द्वारा सजाया गया। जो सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था। बता दे मडवे के आटे का गुड़ मिलाकर सूप (बाड़ी) तैयार की गई है, जबकि जौं, बाजरा, तिल, नमक, अजवाइन की आकर्षक डिजाइन में स्टिक (मेड़ी) तैयार की गई हैं। कुल्हड़ में सूप देकर उसमें स्टिक डाली जा रही है। पहले जमाने में गर्भवती महिलाओं को पेट की सिकाई के लिए घरों में दिया जाता था जिसका चलन अब बंद हो गया है उसी को पुनः जीवित करने के लिए सभासद गजाला कमाल पूर्व सभासद निर्मल चंद्र प्रेमा अधिकारी, और रेखा आर्य ने एक पहल की है पुरानी परंपरा और इस स्वादिष्ट बाड़ी और मेड़ी लोगों को बहुत भा रही है और इसका स्वाद भी लाजवाब है। पूर्व सभासद निर्मल चंद्र ने बताया बाहर बंगाली गुजराती और अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटकों ने बाड़ी और मेड़ी को बहुत पसंद किया है और वह बार-बार इसका स्वाद लेने आ रहे हैं चाय की दर में हमने बाड़ी और मेड़ी ग्राहकों को उपलब्ध कराई है।




















