September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

महर्षि विद्या मंदिर का वार्षिकोत्सव मे बतौर मुख्य अतिथि रहे सांसद अजय भट्ट

0
1002548124
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

बास्केटबॉल कोर्ट के लिए संसद भट्ट ने 5 लाख की घोषणा

भवाली नैनीताल। महर्षि विद्या मंदिर भवाली का वार्षिकोत्सव समारोह मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल उधमसिंहनगर सांसद अजय भट्ट रहे मुख्य अतिथि ने सांसद अजय भट्ट ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना कुमाऊँनी एवं पंजाबी लोकनृत्य सहित विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं जिन्हें उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों ने सराहा विद्यालय की प्रधानाचार्य साधना जोशी ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का बैज अलंकरण व पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करने के साथ ही विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की अपने संबोधन में सांसद अजय भट्ट ने महर्षि विद्या मंदिर द्वारा बच्चों में संस्कार अनुशासन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करने के साथ ही उन्होंने विद्यालय परिसर में बास्केटबॉल कोर्ट निर्माण के लिए सांसद निधि से ₹5 लाख की राशि स्वीकृत करने की घोषणा करी सांसद ने कहा कि खेल गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं कार्यक्रम में कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा भावना मेहरा प्रकाश आर्या शिवांशु जोशी अखिलेश सेमवाल कंचन हेम आर्या जुगल मठपाल कंचन साह शुभम कुमार राजेंद्र प्रसाद कपिल गोपाल रावत कैलाश सुयाल तरुण जोशी दिनेश जोशी खष्टी बिष्ट धीरेन्द्र परिहार हिमांशु रावत रमेश जोशी विद्यालय परिवार अभिभावकगण एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

फोटो – भवाली महर्षि विद्या मंदिर के वार्षिक कार्यक्रम में पहुचे सांसद अजय भट्ट

सांसद को सड़क के लिए दिया ज्ञापन।

भवाली। सांसद अजय भट्ट के भवाली आगमन पर तिरछाखेत क्षेत्र के ग्रामीणों ने तिरछाखेत–रानीबाग सड़क निर्माण को लेकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने सड़क की जर्जर स्थिति से अवगत कराते हुए शीघ्र निर्माण की मांग रखी।
इस पर सांसद अजय भट्ट ने संबंधित अधिकारियों को सड़क का सर्वे कराने एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, साथ ही ग्रामीणों को समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *