September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

रोड को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ भरी हुंकार

0
1002530115
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

गांधी चौक पर दिया धरना की नारेबाजी जुलूस निकालकर डीएम को दिया ज्ञापन

1 महीने में कार्रवाई न होने पर जिला मुख्यालय पर धरने की दी चेतावनी

नैनीताल। सरोवर नगरी के गांधी चौक पर देवीधुरा सीलिया, जगूड़ा, जमीरा क्षेत्र के ग्रामीणों ने पूर्व जेष्ट प्रमुख प्रमुख हिमांशु पांडे के नेतृत्व में 1 घंटे का धरना प्रदर्शन देते हुए नारेबाजी की और शासन प्रशासन से जल्द से जल्द रोड की मांग की मां पूरी न होने पर एक महीने बाद उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है उसके बाद जुलूस निकालकर कलेक्ट पहुंचे और जिलाधिकारी महोदय को वहां ज्ञापन दिया। जिसमें अवगत कराया देवीपूरा ग्रामसभा के जमीरा गाँव सीलिया में कई वर्षों से रोड के लिए गाँव वाले संघर्षत है है। परन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। और रोड ना होने की वजह से बीमार लोगों को अस्पताल ले जाने में काफी और सुविधा होती है और कई लोग दम तोड़ चुके हैं। इससे भी बड़ी बात गांव के लड़के लड़कियों के रिश्ते इसी वजह से नहीं हो रहे हैं। सबसे ज्यादा हानि स्कूली बच्चों व कॉलेल के बच्चों को होती है बच्चों को 10 बजे के स्कूल के लिए घर से 7 बजे निकलना पड़ता है ऐसे में बच्चों का समय नष्ट होता है वे सुचारू रूप से अपनी पढ़ाई के लिए समय नहीं निकाल पाते हे और कॉलेज पहुँचने तक बच्चों पर जिम्मेदारियों बढ़ जाती है तो उनके पास पढ़ाई के अलावा भी घर में हाथ बटाना पड़ता है जिस कारण बच्चे अपने कक्षाओं को नहीं ले पाते है और सुचारू रूप से कक्षा में उपस्थित नहीं हो पाते है ऐसे में बच्चों का भविष्य बनना कठिन हो गया है। और गाँव में बेरोजगारी की भी समस्या बढ़ रही है लोग इतनी लम्बी दूरी तय करने पढ़ाई करने से अच्छा खेतों में जाना ज्यादा पसन्द कर रहे है परन्तु इसमें भी सही आमदनी न होने के कारण गाँव में पलायन की समस्या बहुत बढ़ गयी है। उन्होंने शासन प्रशासन से निवेदन करते हुए कहा तत्काल रोड बनाने को लेकर संबंधित विभाग को आदेश पारित किए जाएं ऐसा नहीं होने पर एक महीने बाद समस्त गांव के लोग जिला मुख्यालय में आंदोलन करने को बाध्य होंगे। और इस पर भी आंखें नहीं खुली तो समस्त गांव की जनता मुख्य रोड को जाम करने में भी पीछे नहीं हटेगी जब तक गांव में रोड नहीं पहुंच जाती। इस मौके पर देवेंद्र सिंह, ललित मोहन सिंह, मनोज मेहता, विक्रम बिष्ट, भास्कर सिंह रावत, भगवान सिंह, विपिन सिंह, वीरेंद्र सिंह, मोहन सिंह, अभिनव सिंह रावत, बलराम सिंह, चंद्रेश मेहता, नीरज भागुनी राहुल भागुनी, चेतन सिंह, लक्ष्मण सिंह, दान सिंह, दीपक सिंह, मोहन सिंह, राम सिंह मेहरा,विनोद जोशी, सहित दर्जनों गांव की महिला पुरुष मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *